Magh Gupt Navratri 2023: गुप्त नवरात्रि में 9 दिनों तक किन बातों का रखें ध्यान, 30 जनवरी को समापन

Magh Gupt Navratri 2023: एक साल में 4 बार नवरात्रि आती है। आज से गुप्त नवरात्रि की शुरूआत हो चुकी है। गुप्त नवरात्रि 22 जनवरी 2023 से 30 जनवरी 2023 तक है। दो बार सामान्य और दो गुप्त नवरात्रि आती है। माघ मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गुप्त नवरात्रि की शुरुआत होती है। गुप्त नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा की 10 महाविद्याओं की पूजा होती है।
गुप्त नवरात्रि में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए
1. नवरात्रि की अवधि में ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए। साथ ही किसी का बुरा न सोचें। गुप्त नवरात्रि में गुस्सा आने पर किसी से बहस न करें। माना जाता है कि ऐसा करने से मां दुर्गा नाराज हो जाती हैं।
2. गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा की आरती शाम को करनी चाहिए। नवरात्रि में तामसिक भोजन नहीं करना चाहिए। व्रती को इस दौरान लहसुन और प्याज का सेवन नहीं करना चाहिए।
3. गुप्त नवरात्रि में भक्तों को बाल और दाढ़ी नहीं कटवानी चाहिए। इसे किसी भी त्योहार या व्रत में अच्छा नहीं माना जाता है। नवरात्रि में मुंडन करवाना भी अच्छा नहीं माना जाता है।
4. नवरात्रि में देर तक नहीं सोना चाहिए। इसके अलावा चमड़े की चीजों से दूर रहना चाहिए। इस व्रत में चमड़े का पर्स, बेल्ट बिल्कुल नहीं पहनना चाहिए।
5. शराब का सेवन बिल्कुल न करें। साथ ही व्रत के दौरान किसी को अपशब्द भी नहीं बोलने चाहिए। बड़ों का सम्मान करें। जरूरतमंदों को दान करें।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS