Maha Navami 2020 Kab Hai : कन्या पूजन के बाद भूलकर भी न करें ये गलतियां,नहीं तो मां दुर्गा हो सकती हैं आपसे नाराज

Maha Navami 2020 Kab Hai : महानवमी 25 अक्टूबर 2020 (Maha Navami 25 October 2020) को मनाई जाएगी। यह नवरात्रि का अंतिम दिन होता है। इस दिन नौ वर्ष से छोटी नौ कन्याओं को भोजन कराया जाता है और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया जाता है। जिसके बाद ही नवरात्रि व्रत (Navratri Vrat) सफल माना जाता है। लेकिन कई लोग कन्या पूजन के बाद कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं। जिसकी वजह से उन्हें नवरात्रि व्रत का पूर्ण फल प्राप्त नहीं होता तो आइए जानते हैं कन्या पूजन के बाद कौन से काम वर्जित माने गए हैं।
कन्या पूजन के बाद क्या न करें (Kanya Pujan Ke Baad Kya Na Kare)
1. कन्याओं को विदा करने के तुरंत बाद कभी बर्तन न धोएं क्योंकि जिन बर्तनों में कन्याओं ने खाना खाया है। उनको कन्या पूजन के 1 या 2 घंटे के बाद ही धोना अच्छा माना जाता है। ऐसी स्थिति में आप चाहें तो जिन बर्तनों में कन्याओं ने खाना खाया है आप उन्हें वह बर्तन उपहार स्वरूप दे सकते हैं।
2.जिस आसन पर बैठकर कन्याओं ने खाना खाया है। कन्याओं के विदा होने के बाद उस आसन को तुरंत न उठाएं और न हीं उस आसन को तुरंत साफ करें। बर्तनों की तरह ही आसन की एक या दो घंटे बाद ही सफाई करनी चाहिए।
3.अगर आप किसी प्रकार का कोई नशा करते हैं तो आपको पूरे नवरात्र विशेषकर कन्या पूजन के दिन तो नशा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। आपको पूरे नवरात्र ही नशे की सभी चीजों से दूर रहना चाहिए।
4.नवरात्रि पर पुरुषों को बाल और दाढ़ी भी नहीं कटवानें चाहिए। कुछ लोग कन्या पूजन के बाद ही बाल और दाढ़ी कटवाने के लिए चले जाते हैं। आपको कन्या पूजन के दिन तो यह कार्य बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। आप चाहें तो कन्या पूजन के एक दिन बाद दाढ़ी और बाल कटवा सकते हैं।
5.कन्या पूजन के बाद आपको कन्याओं को पांच प्रकार की सामग्री अवश्य ही देना चाहिए नहीं तो आपकी पूजा सफल नहीं हो पाएगी। यह पांच प्रकार की सामग्री है फल,गिफ्ट,पैसे,वस्त्र और श्रृंगार की सामग्री
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS