Maha Shivratri 2021 : आज सौभाग्य में बदल सकता है आपका दुर्भाग्य, तरक्की के लिए जरुर करें ये उपाय

- आज महाशिवरात्रि (Maha Shivratri ) का पावन पर्व है।
- हिन्दू धर्म के लोगों के लिए यह दिन बेहद ही पवित्र औरा खास होता है।
- शिव की भक्ति और शक्ति से मनुष्य की सारी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं।
Maha Shivratri 2021 : आज महाशिवरात्रि का पावन पर्व है। हिन्दू धर्म के लोगों के लिए यह दिन बेहद ही पवित्र औरा खास होता है। आज के दिन शिवभक्त विशेष पूजा-पाठ अनुष्ठान करके भगवान शिव का भजन-पूजन और साधना करते हैं। शास्त्रों के अनुसार, ऐसी मान्यता है कि शिव की भक्ति और शक्ति से मनुष्य की सारी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। यदि आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर है अथवा लाखों प्रयत्न के बाद भी आपको तरक्की नहीं मिल पा रही है तो इस महाशिवरात्रि पर आप कुछ ज्योतिषीय उपाय करके इन बाधाओं से मुक्ति पा सकते हैं। तो आइए जानते हैं आज के दिन किए जाने वाले उपायों के बारे में।
ये भी पढ़ें : सिंह, कुंभ और मीन राशि वालों को प्रॉपर्टी से हो सकता है लाभ, खुल सकते हैं उन्नति के द्वार
शास्त्रों के अनुसार, ऐसी मान्यता है कि शिवलिंग का दही से रुद्राभिषेक करने से संपत्ति में बढ़ोतरी होती है। गन्ने के रस से अभिषेक करने से लक्ष्मी की प्राप्ति होती है रुके हुए धन की प्राप्ति के लिए आज आप नंदी यानी बैल को हरा चारा खिलाएं।
मनोकामना पूर्ण करने के उपाय
महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को उनकी प्रिय वस्तुएं जरूर अर्पित करें। भांग, धूतरा, बेलपत्र, इत्र और भस्म भोलेनाथ को काफी प्रिय है इसलिए शिवरात्रि पूजा में इन चीजों का इस्तेमाल जरूर करें। पंचामृत से शिवलिंग का अभिषेक करें। चांदी के लोटे द्वारा जलधारा से भगवान शिव का अभिषेक करें और नम: शिवाय कहते जाएं। ॐ पार्वतीपतये नमः मंत्र का एक माला जप करें।
आर्थिक पक्ष मजबूत करने के उपाय
मान्यता है कि शिव का दही से रुद्राभिषेक करने से संपत्ति में बढ़ोतरी होती है। गन्ने के रस से अभिषेक करने से लक्ष्मी की प्राप्ति होती है। धन प्राप्ति के लिए शिवलिंग का शहद और घी से अभिषेक भी अच्छा माना जाता है। रुके हुए धन की प्राप्ति के लिए महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव के वाहन नंदी यानी बैल को हरा चारा खिलाएं। महामृत्युंजय मंत्र का शाम के समय एक माला जप करें।
ये भी पढ़ें : मेष, वृषभ और वृश्चिक राशि वाले आज कार्यक्षेत्र में करेंगे अच्छा काम
सौभाग्य के लिए जरुर करें ये काम
अगर दुर्भाग्य आपका साथ नहीं छोड़ रहा है तो आज आप जरूरतमंदों की मदद करें। इससे आपकी सभी समस्याओं का अंत होगा। कुंडली में ग्रहों की स्थिति मजबबूत करने के लिए आज आप शिवलिंग पर दुग्धाभिषेक करें और ओम नम: शिवाय मंत्र का जप करें। ऐसा करने से कुंडली में अशुभ ग्रह शुभ फल देने लगेंगे।
नौकरी-कारोबार में उन्नति के उपाय
अगर आपको नौकरी अथवा कारोबारी दिक्कत-परेशानी चल रही है तो आज व्रत जरुर रखें और शिवलिंग पर जल में शहद मिलाकर अभिषेक करें। साथ ही अनार का फूल चढ़ाएं।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS