Maha Shivratri 2021: शिव का आशीर्वाद, मनचाहा वर और शीघ्र विवाह के लिए महाशिवरात्रि के दिन करें ये अचूक उपाय

Maha Shivratri 2021: शिव का आशीर्वाद, मनचाहा वर और शीघ्र विवाह के लिए महाशिवरात्रि के दिन करें ये  अचूक उपाय
X
  • Maha Shivratri 2021: मनचाहा वर और शादी के अचूक उपाय को करने के लिए महाशिवरात्रि (Maha Shivratri) का पर्व आने वाला है।
  • शादी-विवाह संबंधी उपायों के लिए महाशिवरात्रि का दिन बहुत खास होता है।
  • महाशिवरात्रि के दिन विवाह संबंधित किए गए उपाए शीघ्र फलदायी होते हैं।

Maha Shivratri 2021: मनचाहा वर और शादी के अचूक उपाय को करने के लिए महाशिवरात्रि (Maha Shivratri) का पर्व आने वाला है। शादी-विवाह संबंधी उपायों के लिए महाशिवरात्रि का दिन बहुत खास होता है।

Also Read : Muslim Vashikaran : मनचाही स्त्री को वश में करने के लिए सच्चे मन से करें इस मंत्र का जाप


महाशिवरात्रि के दिन विवाह संबंधित किए गए उपाए शीघ्र फलदायी होते हैं। तो आइए जानते हैं इस शिवरात्रि के अवसर पर अपनी शादी और मनचाहा वर प्राप्त करने के लिए आप किस प्रकार उपाय करें। जिससे आपकी शादी शीघ्र हो और आपके ऊपर भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा जीवनभर होती रहे।

Also Read : Jyotish Shastra : अपनी पूजा का पूर्ण लाभ प्राप्त करने के लिए ऐसे करें भगवान का पूजन, जानिए...


महाशिवरात्रि शुभ मुहूर्त 2021

महाशिवरात्रि : 11 मार्च 2021, दिन गुरुवार को मनाई जाएगी।

निशिथ काल पूजा मुहूर्त : 12:06 AM से 12:55 AM

पूजा की अवधि : 48 मिनट

व्रत पारण का समय : 12 मार्च 2021, 06:38 AM से 03:02 PM

चतुर्दशी तिथि प्रारंभ : 11 मार्च 2021, 02:39 PM

चतुर्दशी तिथि समाप्त : 12 मार्च 2021, 03:02 PM


शादी के उपाय

वैसे तो शिवरात्रि प्रत्येक माह में मनाई जाती है लेकिन महाशिवरात्रि का पर्व साल में एक बार मनाया जाता है। इस दिन विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने पर भगवान शिव और माता पार्वती विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसलिए आप इस दिन महाशिवरात्रि के दिन अपनी जल्दी शादी कराने के लिए उपाय कर सकती हैं।


सभी लड़कियों के मन में अपनी शादी और अपने होने वाले पति को लेकर उथल-पुथल होती रहती है। अगर आप भी अपनी शादी को लेकर बैचैन हैं तो इस महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव से प्रार्थना करें कि हें भगवान आप मेरी शादी इसी साल 2021 में मेरे मनचाहे वर से करवा दीजिए। उनसे श्रद्धापूर्वक जिस वर को आप चाहती हैं चाहें वो अरेंज मैरिज से हो अथवा लव मैरिज से हो तो आप अपनी शादी को लेकर भगवान शिव से इस महा शिवरात्रि पर अपने मन में प्रार्थना करें।


महा शिवरात्रि के दिन आप भगवान शिव और माता पार्वती का गठबंधन करें। क्योंकि इस दिन हम लोग शिव और पार्वती जी के विवाह की सालगिरह भी मनाते हैं। ऐसी मान्यता है कि फाल्गुन मास में महाशिवरात्रि के दिन ही भगवान शिव और माता पार्वती जी का विवाह हुआ था।


यदि आप इस दिन माता पार्वती और भगवान शिव का गठबंधन करती हैं तो आपको भगवान शिव के समान तेजस्वी वर प्राप्त होने की संभावना होती है। और आपकी शादी शीघ्र ही आपके मनचाहे वर के साथ हो सकती है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story