Maha Shivratri 2021 : महा शिवरात्रि के दिन तीन बार बोलें ये मंत्र, होगा रुद्रा वशीकरण

- 11 मार्च 2021 को महा शिवरात्रि (Maha Shivratri ) का पावन पर्व है।
- महाशिवरात्रि के दिन किए जाने वाले उपाय (Upay) बहुत अचूक और प्रभावी होते हैं।
Maha shivratri 2021 : 11 मार्च 2021 को महा शिवरात्रि का पावन पर्व है। इस दिन पूजा करने वाले भक्तों पर भोलेनाथ की कृपा पूरे सालभर बनी रहती है। महा शिवरात्रि के दिन किए जाने वाले उपाय बहुत अचूक और प्रभावी होते हैं। महा शिव रात्रि के दिन आप जिस भी कन्या, महिला अथवा पुरुष को अपने वश में करना चाहते हैं तो आप उसके लिए भी उपाय कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं महा शिवरात्रि की डेट, महा शिवरात्रि के दिन प्रयोग किए जाने वाले अचूक वशीकरण मंत्र और वशीकरण मंत्र प्रयोग की विधि के बारे में।
- महाशिवरात्रि साल 2021 में 11 मार्च को मनायी जाएगी। महाशिवरात्रि के दिन आपको सबसे पहले सूर्योदय से पहले उठकर स्नान आदि क्रियाओं से निवृत्त होना है।
- स्नान आदि क्रियाओं से निवृत्त होने के बाद आप महाशिवरात्रि के दिन नीले रंग के वस्त्र धारण करें।
- नीले रंग के वस्त्र धारण करने के बाद महाशिवरात्रि के दिन आप विधि-विधान से अपने आराध्य और भक्तवत्सल भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करें।
- भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करने के बाद आप जलहरी यानि (शिवलिंग के निकलने वाला जल) से थोड़ा सा जल लें।
- इसके बाद आप जिस भी महिला-पुरुष, विवाहित या कुंवारी कन्या, तलाकशुदा महिला, विधवा महिला आदि को अपने वश में करना चाहते हैं उसे इस जल को किसी भी चीज में मिलाकर पिला दें।
- जल पिलाते वक्त आपको भगवान शिव के रूद्रा वशीकरण मंत्र का तीन जप करना है।
रूद्रा वशीकरण मंत्र
ओम रूद्राय 'अमूक' वशमाय नम:
इस मंत्र में अमूक शब्द के स्थान पर आपको उस व्यक्ति या महिला का नाम लेना है जिसे आप वह जल पिला रहे हैं और अपने वश में करना चाहते हैं।
ध्यान रहें इस मंत्र का जप जल पिलाते समय ही करना हैं और केवल तीन बार ही करना है, तीन से अधिक बार इस रूद्रा वशीकरण मंत्र का जप नहीं करना है। साथ ही इतना करने के बाद आपको इसके अलावा आपको कुछ नहीं करना है।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS