Maha Shivratri 2022: महाशिवरात्रि पर आज जरुर करें ये महाउपाय, महादेव प्रसन्न होकर देंगे ये वरदान

Maha Shivratri 2022: महाशिवरात्रि पर आज जरुर करें ये महाउपाय, महादेव प्रसन्न होकर देंगे ये वरदान
X
Maha Shivratri 2022: महाशिवरात्रि का दिन महादिन होता है और आज के दिन महादेव को प्रसन्न करने के लिए महाउपाय किए जाते हैं। अर्थात जो भी हम उपाय इस दिन करते हैं, उनका कई गुना फल हमें प्राप्त हो जाता है। महाशिवरात्रि के दिन जो व्यक्ति भगवान शिव को एक चीज का भोग लगाकर खा लेता है, उसकी मनोकामना पूरी होती है।

ये भी पढ़ें: Maha Shivratri 2022: जानें, महाशिवरात्रि पर शिव कैसा बेलपत्र अर्पित करें

महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव का अभिषेक करें और उसके बाद भगवान शिव को पुष्प अर्पण करें। अगर आपको महाशिवरात्रि के दिन कमल का पुष्प आपको मिल जाता है तो महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ को कमल पुष्प जरुर अर्पण करने चाहिए। कमल पुष्प अर्पण करने से हमारी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। साथ ही इस दिन माता लक्ष्मी जी की कृपा पाने के लिए पीली कौड़ी शिवलिंग पर अर्पण करनी चाहिए।

पंचामृत से महादेव का महाशिवरात्रि के दिन अभिषेक करें। उसके बाद में बेलपत्र और बेर का फल आप शिवलिंग और शिव प्रतिमा पर जरुर चढ़ा दें। इसके बाद आप अपनी मनोकामना भगवान शिवजी के सामने बोलकर 11 बेर के फल शिवजी को अर्पण कर दें और साथ ही खीर का प्रसाद बनाकर भगवान शिव को भोग लगा दें। ऐसा करने से आपकी सभी मनोकामना पूरी होंगी। वहीं महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की मंदिर में पूजा करने के बाद आपको मंदिर से प्रसाद जरुर लेना चाहिए।

महाशिवरात्रि के दिन गाय के घी का पूजा और भोग की चीजें बनाने में प्रयोग जरुर करें। तथा महादेव को गाय का घी अर्पण करें। पंचामृत में गाय का घी डालें। दीपक में गाय का घी डालें, क्योंकि शिव पूजा में इन सभी चीजों का विशेष महत्व होता है। वहीं भगवान शिव को अर्पित की जाने वाली खीर में केशर जरुर डालें और तब ही भगवान को अर्पित करें।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story