Maha Shivratri 2022: महाशिवरात्रि पर शिव को भूल से भी ना चढ़ा दें ये चीज, वरना...

Maha Shivratri 2022: महाशिवरात्रि पर शिव को भूल से भी ना चढ़ा दें ये चीज, वरना...
X
Maha Shivratri 2022: महाशिवरात्रि पर कुछ ऐसी हैं, जिन्हें भूलकर भी शिवलिंग पर नहीं चढ़ाना चाहिए। अगर आपने गलती से भी शिवजी को ये चीजें चढ़ा दीं तो आप उनकी तीसरी आंख के प्रकोप के बारे में भलीभांति से जानते ही होंगे। वहीं 01 मार्च को महाशिवरात्रि का पावन पर्व पड़ रहा है, जोकि देवों के देव महादेव को पूरी तरह से समर्पित होता है।

Maha Shivratri 2022: महाशिवरात्रि पर कुछ ऐसी हैं, जिन्हें भूलकर भी शिवलिंग पर नहीं चढ़ाना चाहिए। अगर आपने गलती से भी शिवजी को ये चीजें चढ़ा दीं तो आप उनकी तीसरी आंख के प्रकोप के बारे में भलीभांति से जानते ही होंगे। वहीं 01 मार्च को महाशिवरात्रि का पावन पर्व पड़ रहा है, जोकि देवों के देव महादेव को पूरी तरह से समर्पित होता है। हिन्दू पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन ही भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। माना जाता है कि लड़किया महाशिवरात्रि का व्रत करती हैं तो उन्हें उनके योग्य वर की प्राप्ति होती है। लेकिन महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को कुछ चीजों को चढ़ाना वर्जित माना जाता है। तो आइए जानते हैं शिवजी को क्या अर्पित करें और क्या अर्पित ना करें।

ये भी पढ़ें: Maha Shivratri 2022 : शिव की भक्ति और शक्ति को प्रसन्न करने से सारी मनोकामनाएं होती है पूरी, जानें महाशिवरात्रि के ये अचूक उपाय

तुलसी

तुलसी माता लक्ष्मी का दूसरा रुप है और महालक्ष्मी भगवान विष्णु की पत्नी हैं, इस कारण से ही तुलसी को शिवजी पर नहीं चढ़ाया जाता है।

कुमकुम

भगवान शंकर वैरागी हैं और वैरागी होने के कारण वे अपने माथे पर राख अथवा भस्म लगाते हैं। शिवपुराण में भगवान शिव को कुमकुम नहीं लगाने के बारे में उल्लेख किया गया है। तो इस कारण से कुमकुम भी भगवान शिव को नहीं लगाते हैं।

हल्दी

हल्दी को वैसे तो कई कार्यों के लिए उपयोग में लिया जाता है और भगवान शिव वैरागी हैं। तथा सभी सांसारिक सुखों को त्याग किए हुए हैं। इसीलिए हल्दी को भी भगवान शिव पर नहीं चढ़ाया जाता है। अगर भगवान शिव को हल्दी लगाते हैं तो इससे व्यक्ति का चंद्रमा कमजोर हो जाता है।

लाल पुष्प

मान्यता के अनुसार भगवान शिव को लाल फूल गलती से भी नहीं चढ़ाने चाहिए। ऐसे में महाशिवरात्रि के दिन शिवजी को लाल फूल ना चढ़ाएं।

शंख

कहा जाता है कि, भोलेनाथ ने शंखचूड़ का वध किया था और उस असुर का शंख प्रतीक माना जाता है। इसी कारण से भगवान शिव की पूजा में शंख नहीं बजाना चाहिए।

नारियल

वहीं भोलेनाथ पर नारियल चढ़ाया जाता है, लेकिन नारियल पानी बिलकुल भी भगवान शिव पर नहीं चढ़ाएं। ऐसे में शिवरात्रि पर आपको इन बातों का खास तरीके से ध्यान रखना चाहिए।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story