Maha Shivratri 2022: महाशिरात्रि पर भगवान को चढ़ा दें केवल ये तीन चीज, मिलेगा मनचाहा वरदान

Maha Shivratri 2022: महाशिवरात्रि पर बहुत ही अच्छा योग बन रहा है। इस बार भगवान शिव प्रसन्न होकर के राशि के जातकों को मनचाहा वरदान देंगे, लेकिन महाशिवरात्रि वाले दिन सात राशि के लोग अति भाग्यशाली और लकी रहने वाले हैं। भोलेनाथ जी की कृपा से अगर आपको भोलनाथ जी को प्रसन्न करना है, तो महाशिवरात्रि के दिन आपको तीन चीजें जरुर चढ़ा दें। इससे भगवान शिव प्रसन्न होकर आपको मनवांछित फल प्रदान करेंगे। तो आइए जानते हैं महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को क्या चढ़ाएं।
ये भी पढ़ें: Maha Shivratri 2022: महाशिवरात्रि पर शिव को भूल से भी ना चढ़ा दें ये चीज, वरना...
पंचामृत
महाशिवरात्रि के दिन आप भगवान शिव को पंचामृत से स्नान कराएं। भगवान शिव का अर्थात भोलेनाथ का पंचामृत से अभिषेक करें। इससे भोलेनाथ प्रसन्न होकर आपकी मनोकामना पूरी करेंगे और जो आप चाहोगे वह आपको मिलेगा।
बेलपत्र
महाशिवरात्रि के दिन आपको 11 बेलपत्र अपनी मनोकामना पूर्ण करने के लिए और उन बेलपत्रों पर गाय का घी लगाकर भगवान शिव को अर्पण करें। तथा इस दौरान ऊँ नम: शिवाय का पाठ करें। ऐसा करने से आपकी प्रत्येक मनोकामना पूरी होगी।
धतूरा
महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को पूजा में धतूरा अर्पित करें। धतूरा भगवान शिव को बहुत प्रिय है। ऐसा करने से भगवान शिव आपको मनचाहा वरदान प्रदान करें।
भगवान शिव बड़े ही दयालु हैं। वे अपने भक्तों के दुख और संकटों को पल भर में दूर कर देते हैं और अपने भक्तों को वे कभी भी दुखी नहीं देख सकते हैं। उनकी पूजा करने से व्यक्ति उसी प्रकार सुखी और निर्भय होता है जैसे जलते हुए मकान को त्याग देने से व्यक्ति निर्भय हो जाता है।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS