Maha Shivratri 2022: वैवाहिक जीवन में खुशहाली के लिए ये महिलाएं जरुर करें महाशिवरात्रि के दिन व्रत-उपवास, वरना...

Maha Shivratri 2022: वैवाहिक जीवन में खुशहाली के लिए ये महिलाएं जरुर करें महाशिवरात्रि के दिन व्रत-उपवास, वरना...
X
Maha Shivratri 2022: महाशिवरात्रि पर्व को लेकर अब देश ही नहीं बल्कि विदेशों में बसे शिवभक्तों में शिव के प्रति प्रेम और आस्था की उमंग उमड़ने लगी है और लोग महाशिवरात्रि पर्व को लेकर अपने-अपने घरों में तैयारियां करने लगे हैं। शिवमंदिरों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया जाने लगा है। वहीं महिलाओं में महाशिवरात्रि के व्रत को लेकर विशेष उत्साह और उमंग हैं, महिलाएं काफी संख्या में शिव के प्रिय पर्व महाशिवरात्रि का उपवास रखती हैं। क्योंकि शिव की कृपा से ही उनके वैवाहिक जीवन में प्रेम बना रहता है।

Maha Shivratri 2022: महाशिवरात्रि पर्व को लेकर अब देश ही नहीं बल्कि विदेशों में बसे शिवभक्तों में शिव के प्रति प्रेम और आस्था की उमंग उमड़ने लगी है और लोग महाशिवरात्रि पर्व को लेकर अपने-अपने घरों में तैयारियां करने लगे हैं। शिवमंदिरों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया जाने लगा है। वहीं महिलाओं में महाशिवरात्रि के व्रत को लेकर विशेष उत्साह और उमंग हैं, महिलाएं काफी संख्या में शिव के प्रिय पर्व महाशिवरात्रि का उपवास रखती हैं। क्योंकि शिव की कृपा से ही उनके वैवाहिक जीवन में प्रेम बना रहता है। तो आइए जानते हैं कि, किन महिलाओं को महाशिवरात्रि का व्रत जरुर रखना चाहिए, जिससे उन्हें भोलेनाथ का आशीर्वाद भी मिल जाए और उनके वैवाहिक जीवन में कोई परेशानी भी नहीं आएं।

ये भी पढ़ें: Maha Shivratri 2022: महाशिवरात्रि व्रत का ये महिलाएं ना लें भूल से भी संकल्प, वरना लगता है बहुत बड़ा पाप

विवाह की इच्छा रखने वाली कन्याएं

जो कन्याएं सुयोग्य वर की तलाश में हैं और अच्छा जीवनसाथी पाना चाहती हैं, उन्हें तो महाशिवरात्रि के साथ ही सोमवार व्रत भी रखना चाहिए। क्योंकि शिव ऐसी कन्याओं की मनोकामना जरुर पूर्ण करते हैं।

पतिव्रता स्त्री

वैसे तो हिन्दू धर्मशास्त्रों में विवाहित स्त्रियों के लिए पतिव्रत धर्म को ही सबसे बड़ा धर्म और व्रत बताया गया है। किन्तु अगर अपने ही प्रति से प्रेम करने वाली महिला और उसका पति मिलकर भगवान शिव का व्रत करें तो उनके जीवन में प्रेम और आनन्द की कोई कमी नहीं होती है और शिव कृपा से उन्हें उत्तम और गुणी संतान की प्राप्ति होती है।

नवविवाहित महिलाएं

जिन महिलाओं ने वैवाहिक जीवन में प्रवेश किया हो, ऐसी महिलाओं को तो महाशिवरात्रि का व्रत अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से उनके जीवन में सदा पति का प्रेम बना रहेगा और जीवन भर खुशियां उनके आंगन में दस्तक देंगी।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi।com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story