Maha Shivratri Ke Upay: घर में सुख-शांति से लेकर वास्तु दोष को दूर करने तक महाशिवरात्रि के ये 3 उपाय हैं बेहद लाभकारी!

हिन्दू धर्म में महाशिवरात्रि (Mahashivratri) का काफी महत्व होता है। ये पर्व फाल्गुन मास (Falgun Month) की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को होता है। इस बार 1 मार्च, मंगलवार को महाशिवरात्रि (Mahashivratri Date) का पर्व है। महाशिवरात्रि के दिन शिव जी और मां पर्वती का विवाह हुआ था। इसलिए इस दिन खासतौर पर भगवान शिव और मां पर्वती की पूजा-अर्चना होती है। मान्यता जो व्यक्ति इस दिन वर्त रखता है और भगवान शिव (Shiv Upay) का रुद्राभिषेक करता है उसकी सभी इच्छाएं पूर्ण होती हैं। इस दिन कुछ उपाय भी किए जाते हैं, जिससे घर में सुख-शांति का वास होता है। आज हम आपको महाशिवरात्रि (Mahashivratri Ke Upay) के दिन किए जाने वाले कुछ उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप घर से वास्तुदोष दूर होने के समेत कई अन्य लाभ भी होते हैं...
शिव परिवार
महाशिवरात्रि के दिन घर के उत्तरी-पूर्वी दिशा में शिव परिवार लगाएं। इससे नकारात्मक ऊर्जा घर से दूर हो जाती है। साथ ही गृह क्लेश से भी मुक्ति मिलती है। इसके अलावा घर के बच्चे आज्ञाकारी होते हैं। परिवार में आपसी मधुरता आ सकती है।
महाशिवरात्रि के दिन करें रुद्राभिषेक
महाशिवरात्रि के दिन शिव जी की पूजा करने के साथ उनका रुद्राभिषेक करने की भी सलाह दी जाती है। कहा जाता है कि घर के उत्तर पूर्व दिशा में रुद्राभिषेक करना शुभ होता है। इससे घर में गृह-क्लेश, रोग, धन या अन्य तरह की समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है।
जल से घर में छिड़काव
महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर जल अर्पित करने के बाद उसमें से थोड़ा जल ले लें। इस जलहरी से अपने पूरे घर में जल का छिड़काव करें। साथ ही "ॐ नमः शिवाय करालं महाकाल कालं कृपालं ॐ नमः शिवाय" का जाप भी करें। इस मंत्र का जाप करते हुए पूूरे घर में जल से छिड़काव करें। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS