Maha Shivratri 2021 : सुख-सौभाग्य पाने के लिए महाशिवरात्रि पर करें भगवान शिव के इस मंत्र का जाप, सभी मनोकामना होंगी पूरी

- महाशिवरात्रि का त्योहार (Mahashivratri Festival) साल 2021 में 11 मार्च 2021 (11 March 2021) को मनाया जाएगा।
- शिव और शक्ति (Shiva and Shakti) के मिलन का पर्व है महाशिवरात्रि
- महाशिवरात्रि के दिन महादेव को प्रसन्न करने के लिए अपनी राशि के अनुसार मंत्र (Mantra) का जप करें।
Maha Shivratri 2021 : महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर राशि के अनुसार मंत्र जाप करके भगवान शिव का पूर्ण आशीर्वाद और मनचाहा वरदान आप प्राप्त कर सकते हैं। महाशिवरात्रि का त्योहार (Mahashivratri Festival) साल 2021 में 11 मार्च 2021 (11 March 2021) को मनाया जाएगा। भगवान शंकर को समर्पित महाशिवरात्रि में देवों के देव महादेव की विशेष पूजा -अर्चना की जाती है और भक्त लोग शिव पार्वती के मिलन के इस दिन को बड़ी ही धूमधाम से मनाते हैं। तो आइए जानते हैं महाशिवरात्रि के दिन देवादि देव महादेव को प्रसन्न करने के लिए अपनी राशि के अनुसार मंत्र के बारे में जिससे आपको सुख-सौभाग्य के साथ -साथ मनवांछित फल की प्राप्ति हो जाए और आपको सभी परेशानियों से निजात मिल जाए।
ये भी पढ़ें : Maha Shivratri 2021 : महाशिवरात्रि को बन रहा कल्याणकारी शिव योग, कई दोषों से दिलाएगा मुक्ति
ज्योतिषविदों का मत है कि जो व्यक्ति फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि के दिन विधि-विधान से भगवान शिव का पूजन करके अपनी राशि के अनुसार उनके मंत्रों का जप करता है तो उसे महादेव की असीम कृपा प्राप्त होती है और उसके सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं। वैसे तो महाशिवरात्रि के दिन किए गए दान, व्रत और उपवास से ही व्यक्ति के सभी मनोरथ पूर्ण हो जाते हैं लेकिन ऐसी मान्यता है कि सृष्टि के सभी देव किसी ना किसी मंत्र के अधीन होते हैं और उनके मंत्र का जप करने से वो आपको आशीर्वाद देने के लिए और भी बाध्य हो जाते हैं।
ये भी पढ़ें : जानें, माता की कृपा के बिना आज तक किसी पर भी नहीं भर पाया यह घड़ा, पता नहीं कहां जाता है लाखों लीटर पानी
महाशिवरात्रि पर करें इन मंत्रों का जाप
मेष- ॐ विश्वरूपाय नम: का जाप करें।
वृषभ- ॐ उपेन्द्र नम: का जाप करें।
मिथुन- ॐ अनंताय नम: का जाप करें।
कर्क-ॐ दयानिधि नम: का जाप करें।
सिंह- ॐ ज्योतिरादित्याय नम: का जाप करें।
कन्या- ॐ अनिरुद्धाय नम: का जाप करें।
तुला-ॐ हिरण्यगर्भाय नम: का जाप करें।
वृश्चिक- ॐ अच्युताय नम: का जाप करें।
धनु- ॐ जगतगुरवे नम: का जाप करें।
मकर- ॐ अजयाय नम: का जाप करें।
कुंभ-ॐ अनादिय नम: का जाप करें।
मीन- ॐ जगन्नाथाय नम: का जाप करें।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS