Mahashivratri 2023 Kab Hai: महाशिवरात्रि 2023 कब है?, जानिएं शुभ मुहूर्त, महत्व और महाशिवरात्रि की पूजा विधि

Mahashivratri 2023 Kab Hai: महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2023) शिव और शक्ति के मिलन का महापर्व है। हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि (Mahashivratri Festival) का पर्व मनाया जाता है। फाल्गुन मास (Falgun Month) की मासिक शिवरात्रि (Monthly Shivratri) को महाशिवरात्रि के रूप में मनाया जाता है। भगवान शिव के भक्त हर साल महाशिवरात्रि का इंतजार करते हैं। पंचांग से लेकर हमारे मोबाइल के कैलेंडर इवेंट में वह महाशिवरात्रि कब है, सबसे बड़ी शिवरात्रि 2023 कब है, महाशिवरात्रि 2023 मुहूर्त, महाशिवरात्रि 2023 पूजा विधि (When Is Mahashivratri, When Is The Biggest Shivratri 20233, Mahashivratri 2023 Auspicious Time, Mahashivratri 2023 Worship Method) के बारे में खोजते रहते हैं। इस साल 2023 में 18 फरवरी को महाशिवरात्रि मनाई जाएगी।
महाशिवरात्रि 2023 का महत्व ( Mahashivaratri 2023 Significance)
महाशिवरात्रि के दिन पूरी श्रद्धा से की गई प्रार्थना सीधे भगवान शिव और मां पार्वती स्वीकार करते हैं। इस दिन शिव भक्त पूरे दिन व्रत रखते हैं। कई भक्त तो निर्जला रहने के साथ ही जलाभिषेक भी करते हैं। हिंदू शास्त्रों में कहा गया है कि भोलेनाथ की विधिवत पूजा करने के साथ ही जलाभिषेक करने से व्यक्ति को सभी दुखों से मुक्ति मिल जाती है।
महाशिवरात्रि की पूजा विधि (Mahashivratri 2023 Puja Vidhi)
शिवरात्रि से एक दिन पहले यानी त्रयोदशी तिथि को भक्तों को केवल एक समय भोजन करना चाहिए। शिवरात्रि के दिन प्रात: नित्य कर्म करने के बाद भक्तों को पूरे दिन के व्रत का संकल्प लेना चाहिए। शिवरात्रि के दिन भक्तों को शाम को स्नान करने के बाद ही पूजा करनी चाहिए या मंदिर जाना चाहिए। रात के समय भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए। अगले दिन स्नान करने के बाद व्रत तोड़ना चाहिए। व्रत का पूर्ण फल पाने के लिए भक्तों को चतुर्दशी तिथि को सूर्योदय और सूर्यास्त के बीच उपवास तोड़ना चाहिए। लेकिन एक अन्य मान्यता के अनुसार, व्रत के समापन का सही समय चतुर्दशी तिथि के बाद का बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि चतुर्दशी तिथि अस्त होने से पहले शिव पूजा और पारण दोनों ही कर लेने चाहिए।
महाशिवरात्रि 2023 कब है? (Mahashivratri 2023 Kab Hai)
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल महाशिवरात्रि 18 फरवरी 2023 दिन शनिवार को मनाई जाएगी।
महाशिवरात्रि का शुभ मुहूर्त
फाल्गुन मास की चतुर्दशी तारीख- 17 फरवरी की रात 8 बजकर 2 मिनट से
फाल्गुन मास की चतुर्दशी तारीख का समापन - 18 फरवरी की शाम 4 बजकर 18 मिनट पर
निशीथ काल पूजा मुहूर्त - 19 फरवरी को तड़के 12 बजकर 16 मिनट से 1 बजकर 6 मिनट तक
अवधि - 00 घण्टे 51 मिनट्स
महाशिवरात्रि पारण मुहूर्त - 19 फरवरी को सुबह 6 बजकर 57 मिनट से दोपहर 3 बजकर 33 मिनट तक
महाशिवरात्रि पर भगवान शिव के इन महामंत्रों को जपते रहे...
ॐ नमः शिवाय॥
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS