Mahashivratri 2023 Special: 500 साल बाद बन रहा महाशिवरात्रि पर महासंयोग, इन 6 राशि वालों की खुलेगी किस्मत

Mahashivratri 2023 Special: 500 साल बाद बन रहा महाशिवरात्रि पर महासंयोग, इन 6 राशि वालों की खुलेगी किस्मत
X
Mahashivratri 2023 Special: महाशिवरात्रि इस बार 18 फरवरी 2023 को मनाई जाएगी। ये शिवरात्रि सबसे बड़ी शिवरात्रि होती है, क्योंकि कहते हैं कि ये दिन शिव और शक्ति के मिलन का है।

Mahashivratri 2023 Special: महाशिवरात्रि इस बार 18 फरवरी 2023 को मनाई जाएगी। ये शिवरात्रि सबसे बड़ी शिवरात्रि होती है, क्योंकि कहते हैं कि ये दिन शिव और शक्ति के मिलन का महापर्व है। इसी शिवरात्रि पर जातकों को रातभर जागना चाहिए। साधना करनी चाहिए। 18 फरवरी 2023 को 500 साल बाद महाशिवरात्रि पर महासंयोग बन रहा है। शास्त्रों में महाशिवरात्रि का खास महत्व है।

शिवपुराण के अनुसार, फाल्गुन मास के कृष्ण चतुर्दशी को महाशिवरात्रि मनाई जाती है। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना से महादेव जल्द ही प्रसन्न हो जाते हैं। साल 2023 में महाशिवरात्रि 18 फरवरी को शनि त्रयोदशी के विशेष संयोग में मनाई जा रही है। इस साल कई राशियों के लिए ये दिन बहुत ही खास रहने वाला है। इस महाशिवरात्रि के दौरान महादेव की कृपा कई राशियों पर बरसने वाली है।

मेष राशि- ज्योतिषीय गणना के अनुसार, मेष राशि के जातकों के लिए आने वाली महाशिवरात्रि बेहद खास होगी। इस राशि के लोगों पर भगवान शिव की असीम कृपा रहेगी। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आय बढ़ेगी

वृषभ राशि- इस राशि के जातकों पर भी शिव की कृपा रहेगी। इस राशि के जातकों को नौकरी में प्रमोशन मिलने वाला है।

मिथुन राशि- इस महाशिवरात्रि के दौरान मिथुन राशि के जातकों के लिए यह पर्व किसी वरदान से कम नहीं रहने वाला है। इस समय आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नौकरी पेशा करने वाले जातकों के लिए यह बहुत ही अनुकूल रहने वाला है।

धनु राशि- ज्योतिष के अनुसार इस राशि के लोग काफी भाग्यशाली रहने वाले हैं। करियर में नई ऊंचाइयां मिलेंगी।

तुला राशि- महाशिवरात्रि पर तुला राशिवालों पर महादेव की कृपा से जीवन में सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी।

कुम्भ राशि - साल 2023 में कुम्भ राशि वालों के लिए महाशिवरात्रि का पर्व बहुत ही खास रहने वाला है। भगवान शिव की कृपा से जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे, वह पूरा होगा। नौकरी के नए अवसर मिलेंगे।

डिस्क्लेमर: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story