Mahashivratri Special 2023: भारत के अलावा किन-किन देशों में मनाई जाती है महाशिवरात्रि, जानें क्या है वजह और पौराणिक मान्यता

Mahashivratri Special 2023: महाशिवरात्रि भारतीयों के लिए एक खास और प्रमुख त्योहारों में से एक माना गया है। महाशिवरात्रि महापर्व भगवान शिव को समर्पित है। यह माघ फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महापर्व शिवरात्रि मनाया जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, महादेव के विशालकाय स्वरूप (अग्निलिंग) के उदय से इस सृष्टि का आरंभ हुआ था। मान्यता यह भी है कि इसी दिन ही महादेव और देवी पार्वती का विवाह हुआ था। साल में आने वाली 12 शिवरात्रियों में से महाशिवरात्रि को सबसे प्रमुख और पवित्र माना गया है। इस पर्व को भारत सहित पूरी दुनिया में बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। भारत के अन्य राज्यों में भी बड़े उल्लास के साथ तैयारियां की जा रही हैं। आइए जानते हैं भारत के अलावा किन-किन देशों में मनाई जाती है महाशिवरात्रि...
नेपाल में मनाई जाती है महाशिवरात्रि
महाशिवरात्रि महापर्व को भारत ही नहीं बल्कि नेपाल के काठमांडू में भी बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाता है। नेपाल की राजधानी काठमांडू के पशुपतिनाथ मंदिर में बहुत ही विधि-विधान से महाशिवरात्रि को मनाया जाता है। शिवरात्रि के दिन इस मंदिर में हजारों की संख्या में भक्तों की भीड़ देखने को मिलती है। इस महापर्व पर पशुपतिनाथ मंदिर में भारत सहित विश्व के अलग-अलग जगहों से साधु-संत आते हैं।
बांग्लादेश में भी मनाई जाती है महाशिवरात्रि
भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश में भी महापर्व महाशिवरात्रि को मनाया जाता है। बांग्लादेश के लोग भगवान शिव के दिव्य आशीर्वाद को पाने की उम्मीद में महाशिवरात्रि के दिन व्रत रखते हैं। यहां के कई बांग्लादेशी हिंदू महाशिवरात्रि के खास दिन पर चंद्रनाथ धाम जाते हैं। बांग्लादेश के हिंदुओं का मानना है कि महाशिवरात्रि के दिन व्रत रखने से स्त्री/पुरुष को अच्छा पति या पत्नी मिलती है। इस खास वजह से यहां के लोगों में महाशिवरात्रि का पर्व प्रसिद्ध है।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS