Makar Sankranti 2022: रोहणी नक्षत्र में मनायी जाएगी मकर संक्रांति, ये समय दान, स्नान, पूजा पाठ के लिए है बहुत खास

Makar Sankranti 2022: मकर संक्रांति की शुरुआत रोहणी नक्षत्र के दौरान हो रही है। रोहणी नक्षत्र 14 जनवरी को शाम 08:18 मिनट तक रहेगा। धर्म शास्त्रों के अनुसार रोहणी नक्षत्र होने पर दान, स्नान, पूजा पाठ और मंत्रों का जाप करने पर विशेष शुभ फल की प्राप्ति होती है। मकर संक्रांति पर रोहिणी नक्षत्र के साथ ब्रह्रायोग और आनंदादि शुभ योग का निर्माण हो रहा है।
ये भी पढ़ें: Makar Sankranti 2022: मकर संक्रांति पर बन रहा ग्रहों शुभ योग, जानें इस संयोग की ये विशेष बात
आनंदादि और ब्रह्म योग
कुण्डली विश्ल़ेषक डा. अनीष व्यास ने बताया कि शुभ कार्यों की शुरुआत के लिए ब्रह्म योग का काफी महत्व होता है, वहीं आनंदादि योग सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति के लिए शुभ है। इस शुभ योग में शुरू किए गए किसी भी कार्य में कोई बाधा नहीं आती है। साथ ही कोई भी नया कार्य शुरू करने के लिए आनंदादि योग शुभ होता है।
स्नान, दान और जप का महत्व
मकर संक्रांति पर कई तरह के शुभ संयोगों का निर्माण हो रहा है। इसीलिए इस बार मकर संक्रांति के दिन दान, स्नान और जप करने का महत्व भी बहुत अधिक है। मकर संक्रांति के दिन से ही सूर्य उत्तरायण हो जाता है और तभी से धीरे-धीरे सर्दी कम होना शुरू हो जाती है।
मकर संक्रांति के बाद वातावरण में धीरे-धीरे गर्मी बढ़ने लगेगी। मकर संक्रांति पर तिल और गुड़ का सेवन खासतौर पर किया जाता है। मान्यता है कि मकर संक्रांति पर की गई सूर्य पूजा अक्षय पुण्य के साथ ही स्वास्थ्य लाभ भी मिलते हैं।
मकर संक्रांति पर किसी पवित्र नदी में स्नान करने का विशेष महत्व है। नदी में स्नान करने के बाद सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने की परंपरा भी है। इसीलिए मकर संक्रांति के दिन सूर्य को अर्घ्य जरुर अर्पित करें। वहीं इस दिन जरूरतमंद लोगों को अपनी सामर्थ्य के अनुसार धन, अनाज और तिल-गुड़ आदि का दान करें। गायों को हरा चारा खिलाएं और दनकी देखभाल के लिए पैसे दान करें।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS