Makar Sankranti 2022: मकर संक्रांति के दिन करें ये चीज दान, खूब फलेगा आपका पुण्य

Makar Sankranti 2022: हिन्दू धर्म में मकर संक्रांति के त्योहार का बहुत बड़ा महत्व है। मकर संक्रांति के दिन स्नान के बाद तीन चीजें अवश्य दान करनी चाहिए। मान्यताओं के अनुसार मकर संक्रांति का पर्व सूर्यदेव को समर्पित है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन से सर्दी के मौसम का अंत होता है। मकर संक्रांति के दिन लोग सूर्यदेव को खुश करने के लिए अर्घ्य देकर उनसे प्रार्थना करते हैं। इस दिन भगवान सूर्यदेव धनु राशि छोड़कर मकर राशि में प्रवेश करते हैं। मकर का पर्व 14 जनवरी 2022 को मनाया जाएगा। शास्त्रों की मानें तो मकर संक्रांति के दिन दान-पुण्य करने से उसका सौ गुना फल मिलता है। साथ ही इस दिन गंगा स्नान का भी विशेष महत्व है। तो आइए जानते हैं कि मकर संक्रांति पर किन चीजों का दान जरुर करना चाहिए और इस दिन पुण्य काल का समय क्या होगा। जिससे आपको उस दौरान स्नान-दान करने से अधिक पुण्य प्राप्त हो सके।
ये भी पढ़ें : Sankashti Chaturthi 2022: नए साल में संकष्टी चतुर्थी कब-कब हैं, जानें साल 2022 की संकष्टी चतुर्थी कैलेंडर
मकर संक्राति 2022 शुभ मुहूर्त
मकर संक्राति पुण्य काल | दोपहर 02:43 से शाम 05:45 तक |
पुण्य काल की अवधि | 03 घंटे 02 मिनट |
मकर संक्राति महा पुण्य काल | दोपहर 02:43 से रात्रि 04:28 तक |
महा पुण्य काल की अवधि | 01 घंटा 45 मिनट |
मकर संक्रांति दान की वस्तुएं
गुड़ दान
मकर संक्रांति के दिन गुड़ के दान को विशेष महत्व दिया जाता है। इस दिन गुड़ दान करने से घर में दरिद्रता का नाश होता है। धन की कभी कमी महसूस नहीं होती है।
खिचड़ी दान
मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी सभी घरों में बनाई जाती है। और इसका दान भी किया जाता है। इस दिन खिचड़ी का दान करने को बहुत ज्यादा महत्व दिया जाता है। ऐसा माना जाता है कि मकर संक्रांति वाले दिन खिचड़ी का दान करने से घर में सुख-शांति आती है। मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी बनाने, खाने और इसका दान करना बेहद खास माना जाता है। मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी का सेवन से कुंडली में ग्रह मजबूत होते है।
तिल दान
मकर संक्रांति के मौके पर तिल और गुड़ के लड्डुओं का सेवन करने का विधान है। ये लड्डू ना सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होते हैं बल्कि कई गुणों से भी भरपूर होते हैं। शास्त्रों में तिल दान को बहुत विशेष बताया गया है। और इस दिन तिल दान का बहुत विशेष महत्व है।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS