Makar Sankranti 2023 : मकर संक्रांति पर ग्रहों के राजा इन तीन राशि वालों को कर सकते हैं मालामाल

Makar Sankranti 2023 : मकर संक्रांति पर ग्रहों के राजा इन तीन राशि वालों को कर सकते हैं मालामाल
X
Makar Sankranti 2023 : वैदिक ज्योतिष के अनुसार, साल 2023 में कई बड़े और छोटे ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। राशिपरिर्वतन की इस सूची में ग्रहों के राजा सूर्यदेव भी शामिल हैं। क्योंकि भगवान सूर्यनारायण 14 जनवरी 2023 को मकर राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं।

Makar Sankranti 2023 : वैदिक ज्योतिष के अनुसार, साल 2023 में कई बड़े और छोटे ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। राशिपरिर्वतन की इस सूची में ग्रहों के राजा सूर्यदेव भी शामिल हैं। क्योंकि भगवान सूर्यनारायण 14 जनवरी 2023 को मकर राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर दिखने को मिलेगा। वहीं तीन राशि ऐसी भाग्यशाली हैं, जिन्हें इस दौरान विशेष धनलाभ और करियर में तरक्की मिल सकती है। तो आइए जानते हैं इन तीन भाग्यशाली राशियों के बारे में...

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए सूर्यदेव का यह गोचर अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्यदेव आपकी गोचर कुंडली के दसवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। जिसे नौकरी और कार्यक्षेत्र का स्थान माना जाता है। इसीलिए इस दौरान आपको कारोबार में अच्छा धन लाभ हो सकता है। आपके कारोबार का विस्तार होने की भी संभावना बन रही है। आर्थिक मामलों में भी आपको इस महीने लाभ की उम्मीद बन रही है। इस दौरान आप अपने शौक-मौज का पूरा आनंद लें सकते हैं। वहीं अगर आप कोई गाड़ी आदि खरीदना चाहते हैं तो आपकी चाहत पूरी हो सकती है।

मीन राशि

सूर्यदेव का मकर राशि में गोचर मीन राशि के लोगों के लिए लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य भगवान आपकी गोचर कुंडली के 11वें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। 11वें भाव को इनकम और लाभ का भाव कहा जाता है। इसीलिए इस दौरान आपकी आय में बढ़ोत्तरी हो सकती है। साथ ही आपको नए-नए माध्यम से आमदनी के सोर्स बन सकते हैं। वहीं आप धन कमाने में सफल हो सकते हैं। छात्रों को प्रतियोगिता और शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी और वहीं आपको शेयर, सट्टा और लॉटरी आदि में निवेश से भी लाभ मिल सकता है। क्योंकि ये समय आपके अनुकूल रहेगा।

धनु राशि

भगवान भास्कर का मकर राशि में गोचर आपके लिए शुभ फलदायी साबित होने वाला है। क्योंकि भगवान आदित्य आपकी कुंडली के दूसरे भाव में गोचर करने जा रहे हैं। जिसे धन और वाणी का भाव कहा जाता है। इसीलिए इस समय आपको आकस्मिक धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आपका रूका हुआ धन भी आपको प्राप्त होने की संभावना बन रही है। वहीं जो भी लोग वाणी के क्षेत्र में जुड़े हुए हैं, उन्हें भी धन लाभ होने की संभावना है। साथ ही इस दौरान आपको पुराने निवेश से भी धन लाभ होने की संभावना बन रही है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

Tags

Next Story