Malmas 2023: अधिकमास में इन मंत्रों का करें जाप, भगवान विष्णु की बने रहेगी कृपा

Malmas 2023: अधिकमास में इन मंत्रों का करें जाप, भगवान विष्णु की बने रहेगी कृपा
X
Malmas 2023: अधिकमास या फिर मलमास 18 जुलाई, 2023 से शुरू हो चुका है। इस पूरे मलमास में भगवान विष्णु की विशेष मंत्र और विधि-विधान से पूजा-पाठ करने से धन धान्य में कोई कमी नहीं होती है।

Malmas 2023: अधिकमास या फिर मलमास 18 जुलाई, 2023 से शुरू हो चुका है। इस पूरे मलमास में भगवान विष्णु की विशेष मंत्र और विधि-विधान से पूजा-पाठ करने से धन धान्य की प्राप्ति होती है। साथ ही लंबी आयु का भी आशीर्वाद मिलता है। आइए इस खबर में जानते हैं कि किस मंत्र का जाप कर भगवान विष्णु की असीम कृपा पा सकते हैं।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर आपका पैसा कहीं लंबे समय से अटका हुआ है, व्यक्ति इस पैसे को देने का नाम नहीं ले रहा है, तो ओम ह्रीं कार्तविर्यार्जुनो नाम राजा बाहु सहस्त्रवान। यस्य स्मरेण मात्रेण ह्रतं नष्टंह च लभ्यते।। मंत्रों का जाप करने से रुका हुआ धन वापस होता है।

धार्मिक शास्त्रों के अनुसार, अगर विवाह में विलंब हो रहा है, रिश्ता बनते-बनते बिगड़ जा रहा है, तो इस अधिकमास में ओम अ: अनुरुद्धाय नम: मंत्रों का जाप करें। इसके बाद सारी बाधाएं दूर हो जाएगी। विवाह के शीघ्र ही योग बन सकते हैं।

शास्त्रों के अनुसार, कार्य बनते-बनते बिगड़ जाते हैं, तो मलमास में भगवान विष्णु के 108 बार ओम आं संकर्षणाय नम: मंत्रों का जाप करें। इससे सारे कार्य पूरे हो जाएंगे। साथ ही आपके कार्य में किसी भी तरह की बाधा नहीं आएगी।

ये भी पढ़ें... भगवान शिव इस वजह से किए थे तांडव, पूरे ब्रह्मांड में मचा था हाहाकार

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अगर आपको कड़ी मेहनत करने के बाद भी सफलता नहीं मिलती है। वहीं, सफल होते-होते फेल हो जाते हैं। जीवन में बहुत परेशानी है, तो इस अधिकमास में भगवान विष्णु जी का ओम हूं विष्णवे नम: मंत्रों का जाप करें। आपकी सारे परेशानी दूर हो जाएगी। कार्य क्षेत्र में सफलता की प्राप्ति होगी।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story