Mangala Gauri Vrat 2023: सावन का पहला दिन बहुत ही शुभ, जानें क्या है विशेषता

Mangala Gauri Vrat 2023: सनातम धर्म में सभी त्योहारों का अपना अलग-अलग महत्व है। इन्हीं त्योहारों के बीच सावन महीने का भी अपना एक महत्व है। वहीं, इस साल 2023 में सावन दो महीने के लिए होने वाला है। इतना ही नहीं, इस साल सावन बहुत ही खास दिन से शुरू होने वाला है। इस साल सावन की शुरुआत 4 जुलाई दिन मंगलवार से हो रही है। दरअसल, सावन में सोमवार के साथ मंगलवार के दिन का भी अपना एक अलग महत्व है। सोमवार की बात करें, तो इस दिन भगवान शंकर की पूजा-अर्चना की जाती है। वहीं, इसके साथ ही मंगलवार को मां महागौरी की पूजा की जाती है।
इस साल सावन की मंगला गौरी के नौ व्रत
बता दें कि इस साल सावन का महीना सभी के लिए खास है, क्योंकि इस सावन में चार नहीं, बल्कि नौ व्रत पड़ेंगे। सावन का पहला व्रत मंगलवार को ही रखा जाएगा।
पहला मंगला गौरी व्रत | 4 जुलाई 2023 |
दूसरा मंगला गौरी व्रत | 11 जुलाई 2023 |
तीसरा मंगला गौरी व्रत | 18 जुलाई 2023 |
चौथा मंगला गौरी व्रत | 25 जुलाई 2023 |
पांचवा मंगला गौरी व्रत | 1 अगस्त 2023 |
छठा मंगला गौरी व्रत | 8 अगस्त 2023 |
सातवा मंगला गौरी व्रत | 15 अगस्त 2023 |
आठवां मंगला गौरी व्रत | 22 अगस्त 2023 |
नौवां मंगला गौरी व्रत | 29 अगस्त 2023 |
क्या है मंगला गौरी व्रत का महत्व
ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, मंगलवार के दिन अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए महिलाएं मंगला गौरी की व्रत रखती हैं। इस व्रत का मूल महत्व ये है कि जो महिलाएं इस व्रत को अच्छे से रखती है, उन्हें अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इतना ही नहीं, सभी के प्रति प्यार बना रहना है साथ ही महिला को संतान की भी प्राप्ति होती है।
Also read: बुरे समय में चाणक्य नीति का करें प्रयोग, बन जाएंगे बिगड़े काम
पूजन विधि मंगला गौरी की व्रत करने के लिए सूर्योदय से पहले ही व्रत के लिए स्नान करने के बाद साफ कपड़ों को धारण करना होगा। इसके साथ ही एक लकड़ी की चौकी पर लाल रंग का कपड़ा बिछा दें। इसके बाद चौकी पर मां गौरी की प्रतिमा या फिर तस्वीर की स्थापना कर दें। साथ ही चौकी के सामने आटे से बना हुआ दीप जलाएं। फिर धूप, नैवेद्य फल-फूल आदि से मां गौरी की पूजा-अर्चना करें। इतना ही नहीं, पूजा में फल, फूल, माला, मिठाई की संख्या 16 होनी जरूरी है। अच्छे से पूजा करने के बाद अंतिम में मां गौरी की आरती करें।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS