Mangalwar vastu tips : मंगलवार के दिन भूल से भी ना खाएं ये चीज, घर में आता है संकट

Mangalwar vastu tips : मंगलवार के दिन भूल से भी ना खाएं ये चीज, घर में आता है संकट
X
  • जानें, मंगलवार के दिन क्या खाएं, क्या ना खाएं।
  • जानें, मंगलवार के दिन किस देवता की उपासना करें।
  • जानें, मंगलवार के दिन भूल से भी क्या ना करें।

Mangalwar vastu tips : मंगलवार के स्वामी ग्रह मंगलदेव हैं। ये युद्ध के देवता हैं। वहीं मंगलवार का दिन देवी मां पार्वती और भगवान गणेश का दिन भी है। इस दिन माता का भी व्रत रखा जाता है और इस दिन संकट मोचक बजरंग बली हनुमान जी की भी पूजा-आराधना और व्रत-उपवास किया जाता है। इससे घर में सुख और समृद्धि बनी रहती है। हनुमान और मंगलदेव के साथ ही मातारानी की कृपा आपके ऊपर बरसती रहती है। तो आइए जानते हैं मंगलवार के दिन क्या खाएं और क्या नहीं खाएं। तथा क्या करें और क्या ना करें।

ये भी पढ़ें : Mangalwar vastu tips : मंगलवार के दिन जरुर करें ये काम होगी बल, बुद्धि और धन की प्राप्ति

मंगलवार के व्रत में एक समय खाना खाएं और सात्विक आहार ही ग्रहण करें।

मंगलवार के दिन लाल मसूर की दाल और गुड़ का दान जरुर करें। इससे घर में दुख-दारिद्र और क्लेश समाप्त हो जाते हैं।

वहीं किसी नए कार्य को शुरू करने के लिए अथवा किसी महत्वूर्ण कार्य को करने के लिए मंगलवार का दिन उचित नहीं माना जाता है। इसलिए इस दिन आप किसी भी महत्वपूर्ण कार्य की शुरुआत ना करें।

मंगलवार के दिन दूर की यात्रा करने से भी बचना चाहिए। वरना किसी दुर्घटना के शिकार आप हो सकते हैं।

वहीं अगर आप किसी धार्मिक कार्य के लिए जा रहे हैं तो इसके लिए आप मंगलवार के दिन का चयन कर सकते हैं। इससे ये आपको शुभ फल देगा।

मंगल को पाप ग्रह माना जाता है। इसलिए मंगलदोष जिसकी भी कुण्डली में होता है तो उसके प्रभाव से अन्य लोगों की तुलना में उनके जीवन में अधिक परेशानियां आती हैं। इसलिए ऐसे लोगों को मंगलवार के दिन विशेष ध्यान रखना चाहिए।

मंगलवार के दिन माता की उपासना करते समय या मंदिर में जाते समय कभी भी काले रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। इस दिन केवल लाल रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

लाल रंग के कपड़े इस दिन पहनने से आपको बहुत ही ज्यादा शुभ फल प्राप्त होगा।

मंगलवार के दिन दूध नहीं खरीदना चाहिए। तथा दूध से निर्मित पदार्थों का भी अधिक सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि दूध का संबंध चंद्रमा से है और मंगल व चंद्र विरोधी ग्रह हैं।

मंगलवार के दिन मछली खाना भी अशुभ माना जाता है। इससे आपके जीवन में आर्थिक संकट खड़ा हो सकता है और आपको पैसों की तंगी का सामना करना पड़ सकता है। मंगलवार के दिन गाय को रोटी जरुर खिलाएं। मंगलवार के दिन गाय को रोटी खिलाने से सुख-समृद्धि और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।

मंगलवार के दिन लोहे की चीजें भी नहीं खरीदनी चाहिए। इस दिन महिलाओं को श्रृंगार का सामान भी नहीं खरीदना चाहिए। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में दरार आ सकती है। क्योंकि मंगलवार का दिन हनुमान जी का दिन है और हनुमान जी ब्रह्मचर्य का पालन करते हैं। साथ ही इस दिन का स्वामी मंगल है जोकि शादीशुदा जीवन में समस्याएं खड़ी कर सकता है। इसलिए मंगल के बुरे प्रभाव को यदि आप झेलना नहीं चाहते हैं तो इस दिन महिलाओं को श्रृंगार का सामान नहीं खरीदना चाहिए।

मंगलवार के दिन गलती से भी उड़द की दाल का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन उड़द खाने से शनि-मंगल का संयोग आपकी सेहत के लिए कष्टकारी हो सकता है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story