hastrekha shastra : मणिबंध रेखा और फिश साइन के निशान से जानें अपने भाग्य की जानकारी

hastrekha shastra : मणिबंध रेखा और फिश साइन के निशान से जानें अपने भाग्य की जानकारी
X
hastrekha shastra: मणिबंध रेखाएं हमारी हस्तरेखाओं की एक प्रकार से जड़ें होती हैं। और किसी भी व्यक्ति के हाथ में ये रेखाएं एक, दो, तीन, चार या उससे भी अधिक हो सकती हैं। पर इन रेखाओं की विशेषताओं पर गौर करें तो ये रेखाएं हमारे जीवन में बड़ा बदलाव ला सकती हैं। तो आइए आप भी जानें मणिबंध रेखा, जीवन रेखा और फिश साइन के बारे में जरूरी बातें।

hastrekha shastra: मणिबंध रेखाएं हमारी हस्तरेखाओं की एक प्रकार से जड़ें होती हैं। और किसी भी व्यक्ति के हाथ में ये रेखाएं एक, दो, तीन, चार या उससे भी अधिक हो सकती हैं। पर इन रेखाओं की विशेषताओं पर गौर करें तो ये रेखाएं हमारे जीवन में बड़ा बदलाव ला सकती हैं। तो आइए आप भी जानें मणिबंध रेखा, जीवन रेखा और फिश साइन के बारे में जरूरी बातें।

मणिबंध रेखाओं को हम हस्त रेखाओं की जड़ कह सकते हैं क्योंकि मणिबंध रेखाएं हस्तरेखाओं में सबसे नहीं बनती हैं। अगर किसी व्यक्ति के हाथ में एक मणिबंध रेखा बने और वह भी गहरी हो तथा उसे जीवन रेखा भी टच कर रही हो तो ऐसे व्यक्ति की आयु लंबी होती है। और ऐसा व्यक्ति स्वस्थ जीवन जीता है और उस व्यक्ति के जीवन में ठेरों खुशियां आती हैं।

यदि यह मणिबंध रेखा बीच में से टूट रही हो या जीवन रेखा इसे काट रही हो तो ऐसे व्यक्ति के साथ हेल्थ प्रॉब्लम यानि कि किसी प्रकार का रोग उसके आजीवन काल तक जुड़ा रहता है। ऐसे व्यक्ति को चाहिए कि वह स्वयं को स्वस्थ रखने की कोशिश करें। वह अपना खानपान, दिनचर्या ऐसी बनाएं रखें जिससे वह स्वस्थ रहे। उस व्यक्ति को अपनी जीवनशैली को अपने स्वास्थ्य के हिसाब से बना लेना चाहिए।

मणिबंध रेखा के साथ एक रेखा, दो रेखा, तीन रेखा अथवा कितनी भी रेखाएं हो, ये सब रेखाएं हाथ में एक समान नहीं होती। ये सभी रेखाएं अलग-अलग प्रकार की होती हैं। और अगर ये रेखाएं एक से अधिक हैं तो ये रेखाएं आपके मनोबल को बढ़ाती हैं। और आपकी सहनशक्ति को बढ़ाती हैं। और आपको सब्र रखने की शक्ति देतीं हैं। और जीवन में यही सब चीजें सबसे अधिक जरुरी होती हैं।

एक से अधिक मणिबंध रेखाओं वाला व्यक्ति, या जिस व्यक्ति के हाथ में मणिबंध रेखाएं एक से ज्यादा होती हैं। ऐसा व्यक्ति किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल करने में सक्षम होता है। क्योंकि सहनशक्ति, मनोबल, सब्र अगर किसी के पास है तो देर से ही सही पर उसे सफलता हासिल करने से कोई नहीं रोक सकता है।

अगर आपके मणिबंध वाली मुख्य रेखा को उसके साथ वाली उसकी सहायक रेखाएं काट रही होती हैं तो ऐसे व्यक्ति को भी घबराने की जरुरत नहीं है। ऐसे व्यक्ति को जीवन में मेहनत अधिक करनी पड़ती है, लेकिन एक दिन वह अपने मुकाम पर पहुंच ही जाता है। ऐसी रेखाएं आपको जीवन में अनेक मौके देती हैं। बस आपको सोच और समझदारी के साथ अपने जीवन में आए हुए मौकों को गंवाना नहीं है। आपको समझदारी के साथ उन मौकों से लाभ उठाने की जरुरत है। ऐसे व्यक्ति को कई बड़े मौके मिलेंगे, अगर आपके हाथ में इस प्रकार की रेखाओं का योग बनता है।

और इन रेखाओं के बाद आपके हाथ में जीवन रेखा और मणिबंध रेखाओं को काटता हुआ एक खास किस्म का निशान बनता है, जिसे ज्योतिष में फिश साइन कहते हैं। तो ऐसे व्यक्ति के जीवन में अचानक से बड़ा धन लाभ होता है। ऐसा निशान केवल पांच प्रतिशत लोगों के हाथ में होता है। ऐसे लोग बहुत ही अधिक भाग्यशाली बताए जाते हैं।

Tags

Next Story