Margashirsha Month 2022 : मार्गशीर्ष मास का पहला शनिवार इन राशियों के लिए है बेहद खास, जरूर करें ये काम

Margashirsha Month 2022 : सभी लोगों को जीवन में एक बार शनिदेव की महादशा का सामना जरुर करना पड़ता है। वहीं अगर आपकी राशि पर भी शनि भारी है और आप शनिदेव के अशुभ प्रभाव से बचना चाहते हैं तो मार्गशीर्ष मास के पहले शनिवार अर्थात आज शनिदेव को प्रसन्न करने के कई खास संयोग बन रहे हैं। वर्तमान दौर में कई राशियों पर शनि की साढ़े साती और ढैय्या चल रही है। शनि की साढ़े साती और ढैय्या से पीड़ित जातकों को आज कुछ खास उपाय जरुर कर लेने चाहिए।
वहीं धनु, मकर, कुंभ राशि पर शनि की साढ़े साती चल रही है। इस दौरान इन राशियों से जुड़े जातकों को हर काम में सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। वहीं मिथुन और तुला राशि वालों पर शनि की ढैय्या का प्रकोप बना हुआ है।
वहीं हिन्दू पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष माह हिन्दू कैलेंडर का नौवां मास होता है और वहीं से मास 09 नवंबर 2022 से आरंभ हुआ था। वहीं इस मास को अगहन भी कहा जाता है। वहीं आज 12 नवंबर 2022 को मार्गशीर्ष मास का प्रथम शनिवार है। शास्त्रों की मानें तो इस मास में पूरे महीने भगवान विष्णु की विधिवत पूजा-अर्चना होती है। वहीं इस महीने में माता लक्ष्मी की भी पूजा का विधान है।
मार्गशीर्ष मास में शनिदेव की पूजा का विशेष महत्व होता है। वहीं आज 12 नवंबर 2022 को मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है और आज संकष्टी चतुर्थी का व्रत भी है। ऐसे में आज गणेश जी की पूजा के साथ-साथ शनिदेव की पूजा का भी संयोग बन रहा है।
शनिदेव के उपाय
- आज शनि चालीसा का पाठ जरुर करें।
- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
- मोटे अनाज का दान करें।
- काले वस्त्र और कंबल का दान करें।
- लोहा और काले तिल का दान करें।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS