Margashirsha Purnima 2020: मार्गशीर्ष पूर्णिमा की तिथि और शुभ मुहूर्त, जानिए...

Margashirsha Purnima 2020: मान्यताओं के अनुसार पूर्णिमा तिथि बहुत ही खास होती है। इस पावन तिथि पर भगवान श्रीहरि, श्रीकृष्ण, महादेव और चंद्रमा की पूजा करने की मान्यता है। शास्त्रों में मार्गशीर्ष का मास दान, धर्म और भक्ति का महीना माना जाता है। प्रत्येक मास में एक पूर्णिमा तिथि आती है। मार्गशीर्ष मास में जो पूर्णिमा आती है। उसे मार्गशीर्ष पूर्णिमा कहा जाता है।
Also Read: Jyotish shastra: नाम के पहले अक्षर से जाने आपके कितने बच्चें होंगे
इस दिन भगवान सत्यनारायण की कथा, पूजा-स्नान और दान, धर्म के कार्य करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। कहा जाता है कि पूर्णिमा के दिन चंद्रमा अपने पूर्ण अस्तीत्व में होता है। यह इस साल की आखिरी पूर्णिमा है। बहुत सी जगहों पर इसे पूर्णमासी भी कहते हैं। 2020 की आखिरी पूर्णिमा पर सूर्यदेव और चंद्रदेव अपने समसप्तक अवस्था में होते हैं। ज्योतिष के अनुसार पूर्णिमा के दिन सूर्य और चंद्रमा एक-दूसरे के ठीक आमने-सामने होते हैं। और इस तिथि पर चंद्रमा का प्रभाव मनुष्य पर सबसे ज्यादा पड़ता है। इसलिए इस दिन व्यक्ति को शांति व सुख-समृद्धि के लिए उपाय करने चाहिए।
पूर्णिमा व्रत-तिथि और शुभ मुहूर्त
मार्गशीर्ष मास और साल 2020 की अंतिम पूर्णिमा | 30 दिसंबर 2020, दिन बुधवार |
पूर्णिमा का व्रत | 29 दिसंबर 2020, दिन मंगलवार को रखा जाएगा। |
स्नान-दान पूर्णिमा | 30 दिसंबर 2020, दिन बुधवार |
पूर्णिमा तिथि प्रारंभ | 29 दिसंबर 2020, दिन मंगलवार, सुबह 07:54 बजे |
पूर्णिमा तिथि समाप्त | 30 दिसंबर 2020, दिन मंगलवार, सुबह 08:57 बजे |
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS