Margashirsha Purnima 2022 : मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर क्या करें, जानें...

Margashirsha Purnima 2022 : मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर क्या करें, जानें...
X
Margashirsha Purnima 2022 : मार्गशीर्ष माह हिन्दू पंचांग का नौवां माह है और भगवान विष्णु को अति प्रिय है। इस मास में स्नान-दान और पुण्य आदि करने से भगवान विष्णु की कृपा से मनुष्य के सभी मनोरथ पूरे हो जाते हैं। वहीं अब यह अगहन मास समाप्त होने जा रहा है। इसीलिए मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन कुछ कार्य अवश्य करने चाहिए।

Margashirsha Purnima 2022 : मार्गशीर्ष माह हिन्दू पंचांग का नौवां माह है और भगवान विष्णु को अति प्रिय है। इस मास में स्नान-दान और पुण्य आदि करने से भगवान विष्णु की कृपा से मनुष्य के सभी मनोरथ पूरे हो जाते हैं। वहीं अब यह अगहन मास समाप्त होने जा रहा है। इसीलिए मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन कुछ कार्य अवश्य करने चाहिए। ऐसा करने से आपको पूरे मार्गशीर्ष मास में किए जाने वाले स्नान-दान और पुण्य का लाभ मिल सकता है। ऐसा करने से आपको भगवान श्रीहरि के साथ में मां लक्ष्मी जी का आशीर्वाद भी प्राप्त हो सकता है। वहीं मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन कुछ जरुरी कार्यों को करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है और मृत्यु के उपरांत प्राणी का विष्णु लोक में वास होता है। तो आइए जानते हैं मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन क्या करना चाहिए।

सत्यनारायण व्रत कथा

मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन सत्यनारायण स्वामी व्रत कथा का पाठ अवश्य करना चाहिए। साथ ही इस दिन भगवान विष्णु की विधिपूर्वक पूजा करनी चाहिए।

भोजन

मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन आप किसी गरीब और जरुरतमंद व्यक्ति को भोजन जरुर कराएं। ऐसा करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी जी दोनों ही अति प्रसन्न होते हैं और आपके सभी मनोरथ पूर्ण करते हैं।

दान

मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन किया गया दान का फल मनुष्य को 32 गुना अधिक प्राप्त होता है। इसीलिए मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन गरीब और जरुरतमंद व्यक्ति को उनकी जरुरत की चीजें अवश्य दान करें।

स्नान

मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन स्नान का विशेष महत्व होता है। इसीलिए पूर्णिमा के दिन सूर्योदय से पूर्व उठकर किसी पवित्र कुंड, सरोवर अथवा नदी में भगवान का ध्यान करते हुए स्नान अवश्य करें। अगर आप इस दिन स्नान के लिए कहीं बाहर नहीं जा सकते हैं तो घर पर ही गंगाजल मिले जल में तिल डालकर स्नान करें।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

Tags

Next Story