Karwa Chauth 2023: रख रही हैं करवा चौथ का व्रत, तो इन बातों का रखें ध्यान, कहीं हो ना जाए ये गलती

Karwa Chauth 2023: पति की लंबी उम्र और खुशहाल वैवाहिक जीवन की सलामती के लिए सुहागिन महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखती हैं। यह व्रत प्रत्येक साल कार्तिक माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। इस साल करवा चौथ 31 अक्टूबर, 2023 रात 09 बजकर 30 मिनट से शुरू होकर 01 नवंबर की रात 09 बजकर 19 मिनट पर समाप्त होगा। इस दिन महिलाएं निर्जला उपवास रख चांद की पूजा कर व्रत खोलती हैं। व्रत के दौरान पति-पत्नी को करवा चौथ से जुड़ी खास बातों का ध्यान रखना होता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि करवा चौथ के दिन किन चीजों को करने से बचना चाहिए।
विवाहित महिलाएं भूलकर भी न करें ये काम
- इस दिन महिलाएं किसी का भी अपमान न करें।
- वाद-विवाद, क्रोध और कटु वचनों का प्रयोग न करें।
- व्रत रखने वाली महिलाएं इस दिन काले या सफेद रंग के कपड़े न पहनें। इन रंगों से नकारात्मक ऊर्जा आती है। जिससे पूजा-पाठ करने में मन नहीं लगता।
- सफेद रंग की चीजों जैसे सफेद पुष्प, सफेद कपड़े, दही, दूध, चावल, मिठाई, नारियल आदि का दान करने से बचें।
- व्रत करने वाली महिलाएं कैंची, सुई आदि नुकीली चीजों का उपयोग न करें।
- इस दिन सुहाग की खराब सामग्री न फेंके। किसी कारण अगर सामान खराब हो गया, तो उसे निकालकर अलग कर दें। सुहाग सामग्री का किसी भी प्रकार का अनादर न करें।
करवा चौथ के दौरान दंपति नहीं करें ये काम
विशेषज्ञों के अनुसार, करवा चौथ व्रत के दौरान दंपति को शारीरिक संबंध नहीं बनाने चाहिए। इन बातों का विचार भी अपने मन में न लाएं। ग्रंथों के अनुसार, कहा जाता है कि व्रत के समय किसी भी पुरुष या स्त्री के मन में गलत विचार रखना ही पाप है। पति-पत्नी को आपस में झगड़ा नहीं करना चाहिए, क्योंकि झगड़ा करने से व्रत का फल नहीं मिलता।
करवा चौथ पर सुहागिन महिलाएं करें ये काम
- करवा चौथ के दिन लाल सिन्दूर, इत्र, केसर और चने की दाल का दान करें। ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि की बढ़ोतरी होती है।
- वैवाहिक जीवन को मजबूत बनाने के लिए हाथ में पीले रंग की चूड़ी जरूर पहने।
- करवा चौथ पूजा के दौरान मां पार्वती को श्रृंगार का सामान अर्पित करें। ऐसा करने से माता पार्वती प्रसन्न होती हैं।
- करवा चौथ के दिन लाल रंग के वस्त्र पहनें, क्योंकि लाल रंग शुभ माना जाता है।
- करवा चौथ के दिन भजन कीर्तन करें।
Also Read: Karwa Chauth 2023: कब रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और चांद निकलने का सही समय
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS