सुहागिन महिलाएं भूलकर भी न दें किसी को भी ये 5 चीजें, वरना हो सकता है बहुत बड़ा अनर्थ

शादी के बाद महिलाओं को कई नए रिश्ते मिलते हैं। घर में नन्द, भाभी, सास और ऐसी ही कई महिलाएं होती हैं, जिनसे नई दुल्हन को अपनी सभी चीजें शेयर करनी पड़ती हैं। लेकिन कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिन्हें किसी भी सुहागिन को दूसरी शादीशुदा महिला के साथ नहीं बांटना चाहिए। इससे उसका अपने पति के साथ रिश्ता खराब हो जाता है। तो आइए जानते हैं, ऐसी कौनसी चीजें हैं जिन्हें दूसरी शादीशुदा महिलाओं के साथ शेयर नहीं करना चाहिए।
ये भी पढ़ें: Maha Shivratri 2022: जानें, महाशिवरात्रि पर शिव कैसा बेलपत्र अर्पित करें
सिन्दूर
सिंदूर शादीशुदा महिलाओं का गहन होता है। लेकिन उन्हें कभी किसी और महिला के साथ सिंदूर की डिब्बी को शेयर नहीं करना चाहिए। तथा जब भी आप सिंदूर लगाएं तो आप अकेले में ही लगाएं। वहीं सिंदूर को सिर पर दुपट्टा रखकर ही लगाना चाहिए। क्योंकि इससे उनके रिश्ते को दूसरों की नजर लग सकती है।
काजल
अकसर महिलाएं अपनी सहेलियों के साथ और नन्द के साथ काजल शेयर कर लेती हैं। लेकिन इससे उनका अपने पति के साथ प्यार कम हो जाता है। इसीलिए काजल भी किसी भी महिला के साथ शेयर नहीं करना चाहिए।
मेहंदी
कई महिलाएं घर पर खुद ही अपने हाथों पर मेहंदी लगा लेती हैं। लेकिन अपनी मेहंदी की कीप से किसी दूसरी महिला को लगाने से पति का प्यार बढ़ जाता है और उनका आपकी तरफ आकर्षण कम होने लगता है।
बिंदी
माथे की बिंदी उतार कर किसी दूसरी महिला को लगाना भी शुभ नहीं माना जाता है। इसीलिए आप अपने माथे की बिंदी भी किसी दूसरी और शादीशुदा महिला के साथ शेयर ना करें।
चूड़ियां
चूड़ियां और पायल भी किसी दूसरी महिला के साथ कभी भी शेयर ना करें।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS