Mars Transit 2020 Predictions : मंगल का मेष राशि में गोचर, अशुभ प्रभावों से बचने के लिए राशि के अनुसार करें ये उपाय

Mars Transit 2020 Predictions : मंगल का मेष राशि में गोचर, अशुभ प्रभावों से बचने के लिए राशि के अनुसार करें ये उपाय
X
Mars Transit 2020 Predictions : मंगल का गोचर 16 अगस्त 2020 को शाम 7 बजकर 21 मिनट पर मीन राशि से मेष राशि में होगा। इसके बाद मंगल 20 अक्टूबर 2020 तक सुबह 9 बजकर 10 मिनट इसी राशि में ही स्थित रहेंगे। मंगल के इस राशि परिवर्तन का कुछ राशियों पर सकारात्मक तो कुछ राशियों के जातको पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। जिसके लिए आपको अपनी राशि के अनुसार कुछ उपाय अवश्य कर लेने चाहिए।

Mars Transit 2020 Predictions : मंगल के गोचर मेष राशि में होने जा रहा है। जिसका सभी 12 राशियों के जातको पर शुभ और अशुभ दोनों तरह का प्रभाव पड़ेगा। ऐसे में आपको अपनी राशि के अनुसार मंगल के उपाय अवश्य कर लेने चाहिए तो चलिए जानते हैं मंगल के मेष राशि में गोचर करने पर 12 राशियों के लिए उपाय।


मेष राशि के उपाय

मंगल का गोचर कर्क राशि के पहले भाव में हो रहा है। कुंडली के पहले भाव को लगन भाव भी कहा जाता है। मंगल का राशि परिवर्तन आपके शरीर को प्रभावित करेगा।। कुंडली का पहला भाव शरीर का भाव भी कहलाता है। मंगल का परिवर्तन आपको भावुक बना सकता है। इस समय आपको छोटी- छोटी बातें परेशान कर सकती हैं। लेकिन इस समय आपको अपने कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। उपाय के तौर पर रोज़ाना चाँदी के बर्तनों का प्रयोग करें।


वृषभ राशि के उपाय

मंगल का गोचर वृषभ राशि के बारहवें भाव में हो रहा है। कुंडली के बारहंवें भाव को व्यय भाव भी कहा जाता है। मंगल का राशि परिवर्तन आपके खर्चों को प्रभावित करेगा।। कुंडली का बारहंवे से व्यय , विदेश यात्रा का विचार किया जाता है। मंगल का परिवर्तन आपको विदेशों से लाभ दिला सकता है। अगर आप विदेश जाकर नौकरी या पढ़ाई करना चाहते हैं तो यह समय आपके लिए काफी शुभ है। इस समय आपको धन के संबंध में थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। उपाय के तौर पर आप मंगल बीज मंत्र का जाप कर सकते हैं।


मिथुन राशि के उपाय

मंगल का गोचर मिथुन राशि के ग्यारहवें भाव में हो रहा है। कुंडली के ग्यारहवें भाव को आय भाव भी कहा जाता है। मंगल का राशि परिवर्तन आपकी आय को प्रभावित करेगा।। कुंडली का ग्यारहवें से आय ,इच्छांए और बड़े भाई का विचार किया जाता है। मंगल का परिवर्तन आपके आर्थिक पक्ष को मजबूत करने का काम करेगा। प्रेम संबंधों में इस समय थोड़ी परेशानी आ सकती है। आपकी प्रेमी या प्रेमिका के अंदर इस समय अहम का भाव उत्पन्न हो सकता है। उपाय के रूप में तांबा एवं लाल पुष्प का दान करना आपके लिए शुभ होगा।


कर्क राशि के उपाय

बुध का गोचर कर्क राशि के दसवें भाव में हो रहा है। कुंडली के दसवें भाव को काम का भाव कहा जाता है। बुध का राशि परिवर्तन आपके कार्यक्षेत्र को प्रभावित करेगा।। कुंडली के दसवें भाव से काम , समाज में प्रतिष्ठा आदि का विचार किया जाता है। बुध का परिवर्तन आपका स्वाभाव उग्र बना सकता है। जिसकी वजह से आपका आपके परिवार में किसी से झगड़ा हो सकता है। इस समय आपको नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। उपाय के तौर पर आप मंगलवार के दिन शिवलिंग पर गेहूँ एवं चना चढ़ाएँ।


सिंह राशि के उपाय

मंगल का गोचर सिंह राशि के नवें भाव में हो रहा है। कुंडली के नवें भाव को भाग्य का भाव भी कहा जाता है। मंगल का राशि परिवर्तन आपके भाग्य को प्रभावित करेगा।। कुंडली के नवें भाव से भाग्य, धर्म आदि का विचार किया जाता है। मंगल का परिवर्तन आपके भाग्य में किसी प्रकार की रूकावट डाल सकता है। इस समय आपको अच्छे परिणामों के लिए काफी संघर्ष करना पड़ेगा। परिवार में पिता के साथ किसी प्रकार का मतभेद उत्पन्न हो सकता है। भाई बहनों के साथ भी आपका झगड़ा हो सकता है। उपाय के रूप में आप मंगलवार को अनंतमूल की जड़ अपनी भुजा या गले में धारण करें।


कन्या राशि के उपाय

मंगल का गोचर कन्या राशि के आठवें भाव में हो रहा है। कुंडली के आठवें भाव को मृत्यु का भाव भी कहा जाता है। मंगल का राशि परिवर्तन आपके मृत्यु प्रभावित करेगा।। कुंडली के आठवें भाव से मृत्यु , कष्ट आदि का विचार किया जाता है। मंगल का परिवर्तन आपके सभी कामों में रूकावट डाल सकता है। इस समय लोग आपकी बातों का गलत मतलब निकालेंगे । जिसकी वजह से आपको विपरित परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। उपाय के रूप में आप चाँदी का कड़ा हाथ में पहनें।


तुला राशि के उपाय

मंगल का गोचर तुला राशि के सातवें भाव में हो रहा है। कुंडली के सातवें भाव को वैवाहिक जीवन का भाव भी कहा जाता है। मंगल का राशि परिवर्तन आपके वैवाहिक जीवन को प्रभावित करेगा।। कुंडली सातवें भाव से वैवाहिक जीवन और रोज की इनकम का विचार किया जाता है। मंगल का परिवर्तन आपका क्रोध बड़ा सकता है। जिसकी वजह से आपकी अपने जीवनसाथी के साथ मतभेद की स्थिति उत्पन्न होगी। उपाय के तौर पर आप मंगलवार के दिन गुड़ का दान कर सकते हैं।


वृश्चिक राशि के उपाय

मंगल का गोचर वृश्चिक राशि के छठवें भाव में हो रहा है। कुंडली के छठवें भाव को रोग का भाव भी कहा जाता है। मंगल का राशि परिवर्तन आपके छठे को प्रभावित करेगा।। कुंडली छवें भाव से रोग, शत्रु आदि का विचार किया जाता है। मंगल का परिवर्तन आपको अच्छा परिणाम नहीं देगा। कार्यक्षेत्र में अच्छा परिणाम प्राप्त करने के लिए काफी मेहनत करनी पडेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट देखने को मिलेगी। जिसकी वजह आप परेशानी महसूस करेंगे। खर्चों में अधिकता रहेगी। उपाय के तौर पर आप मंगवार के दिन लाल चंदन का दान करें।


धनु राशि के उपाय

मंगल का गोचर धनु राशि के पाचवें भाव में हो रहा है। कुंडली के पांचवें भाव को संतान का भाव भी कहा जाता है। मंगल का राशि परिवर्तन आपकी संतान को प्रभावित करेगा।। कुंडली पाचवें भाव से संतान , प्रेम आदि का विचार किया जाता है। मंगल का परिवर्तन आपको नौकरी में लाभ देगा। अगर आप अपनी नौकरी में परिवर्तन करना चाहते हैं तो यह समय आपके लिए काफी शुभ है। इस राशि के प्रेमियों को भी इस समय परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उपाय के रूप में हनुमान जी की पूजा करें और उन्हें सिंदूर चढ़ाएं।


मकर राशि के उपाय

मंगल का गोचर मकर राशि के चौथे भाव में हो रहा है। कुंडली के चौथे भाव को सुख भाव भी कहा जाता है। मंगल का राशि परिवर्तन आपके पारिवारिक सुख में वृद्धि करेगा।। कुंडली का चौथा भाव माता ,सुख और संपत्ति का भाव भी कहलाता है। मंगल का परिवर्तन आपको मिश्रित परिणाम दे सकता है। इस समय आपको वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपका जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकता है। उपाय के रूप में मंगलवार को अनंतमूल की जड़ी अपनी भुजा में पहनें।


कुंभ राशि के उपाय

मंगल का गोचर कुंभ राशि के तीसरे भाव में हो रहा है। कुंडली के तीसरे भाव को पराक्रम भाव भी कहा जाता है। मंगल का राशि परिवर्तन आपके पराक्रम में वृद्धि करेगा।। कुंडली का तीसरा भाव पराक्रम , छोटे भाई बहनका भाव भी कहलाता है। मंगल का परिवर्तन आपकी इच्छा शक्ति को बढ़ाएगा। लेकिन इस समय आपके छोटे -भाई बहनों का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। उपाय के तौर पर मंगलवार के दिन लाल मसूर का दान कर सकते हैं।


मीन राशि के उपाय

मंगल का गोचर मीन राशि के दूसरे भाव में हो रहा है। कुंडली के दूसरे भाव को धन भाव भी कहा जाता है। मंगल का राशि परिवर्तन आपके धन में वृद्धि करेगा।। कुंडली का दूसरा भाव धन, कुटूंब और वाणी भाव भी कहलाता है। मंगल का परिवर्तन आपकी वाणी को कटू बना सकता है। इस समय आप परिवार में कुछ ऐसा बोल सकते हैं जिसकी वजह से आपके परिवार में किसी को आपकी बातों से ठेस पहुंच सकती है। शादीशुदा जिंदगीं में भी आपकी वाणी के कारण तनाव उत्पन्न हो सकता है। उपाय के रूप में ग़रीबों और ज़रूरतमंदों को अनार का दान करें।

Tags

Next Story