Gochar 2021 : ग्रहों के सेनापति मंगल 20 जुलाई को करेंगे सिंह राशि में प्रवेश

Gochar 2021 : ग्रहों के सेनापति मंगल 20 जुलाई को करेंगे सिंह राशि में प्रवेश
X
  • 06 सितंबर 2021 तक मंगल इसी राशि में विराजमान रहेंगे।
  • मंगल को साहस, ऊर्जा, भूमि, शक्ति और शौर्य का कारक माना जाता है।

Gochar 2021 : ग्रहों का सेनापति मंगल 20 जुलाई को राशि परिवर्तन करेंगे। इस दिन मंगल सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। 6 सितंबर 2021 तक मंगल इसी राशि में विराजमान रहेंगे। मंगल का राशि परिवर्तन को ज्योतिष में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। ज्योतिष विज्ञान में मंगल ग्रह को सभी ग्रहों का सेनापति माना जाता है। मंगल का राशि परिवर्तन सभी राशियों पर प्रभाव डालता है। मंगल को साहस, ऊर्जा, भूमि, शक्ति और शौर्य का कारक माना जाता है। ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास ने बताया कि मंगल ग्रह 20 जुलाई को सिंह राशि में शाम 05 :15 मिनट पर राशि परिवर्तन करेंगे और इसमें 6 सितंबर तक रहेंगे। मंगल को ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य, गतिशीलता और जीवन शक्ति का कारक ग्रह माना जाता है। मंगल ग्रह का ज्योतिष विज्ञान में विशेष महत्व है। हर व्यक्ति के जीवन में मंगल ग्रह विशेष प्रभाव डालता है और इसलिए जब मंगल ग्रह राशि परिवर्तन करते हैं तो इसका भी जीवन में कुछ सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव जरूर होता है। मंगल का राशि परिवर्तन कुछ विशेष राशियों के लिए फायदेमंद हो सकता है।

ये भी पढ़ें : Gupt Navratri 2021 : हाथी पर सवार होकर आएंगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि में माता रानी, एक क्लिक में जानें शुभ योग, पूजा विधि और व्रत के नियम

ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास ने बताया कि ज्योतिषशास्त्र के अनुसार सभी नौ ग्रहों का अपना स्वभाव और अलग-अलग कारक तत्व होते हैं। ज्योतिष में ऐसा माना जाता है कि जिन जातकों की कुंडली में मंगल ग्रह शुभ भाव में होते हैं ऐसे लोग काफी बुद्धिमान, प्रतापी और ऊर्जावान होते हैं। ज्योतिष में मंगल को मेष और वृश्चिक राशि का स्वामी माना जाता है। मंगल ग्रह कर्क राशि में ही नीच के और मकर राशि में उच्च राशि के माने जाते हैं।

मंगल का शुभ-अशुभ प्रभाव

कुण्डली विश्ल़ेषक अनीष व्यास ने बताया कि प्राकृतिक आपदा के साथ अग्नि कांड भूकंप गैस दुर्घटना वायुयान दुर्घटना होने की संभावना। मंगल की वजह से दुर्घटना होने की आशंका है। देश के कुछ हिस्सों में हवा के साथ बारिश रहेगी। भूकंप या अन्य तरह से प्राकृतिक आपदा आने की भी आशंका है। मंगल के कारण जनजीवन सामान्य होगा। माैसम भी बदलेगा और बारिश भी अच्छी हाेगी। इसके अलावा देश में आपदा में भी कमी आएगी। कोरोना महामारी के वैक्सीन में वैज्ञानिकों को सफलता मिलेगी तथा बीमारियों के इलाज में सफलता प्राप्त होगी। लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। रोजगार के क्षेत्रों में वृद्धि होगी। आय में बढ़ोतरी होगी। देश की अर्थव्यवस्था के लिए शुभ रहेगा। व्यापार में तेजी रहेगी। सोने चांदी के भाव में वृद्धि होगी। राजनीति में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

करें पूजा-पाठ और दान

विख्यात कुण्डली विश्ल़ेषक अनीष व्यास ने बताया कि मंगल के अशुभ असर से बचने के लिए हनुमानजी की पूजा करनी चाहिए। लाल चंदन या सिंदूर का तिलक लगाना चाहिए। तांबे के बर्तन में गेहूं रखकर दान करने चाहिए। लाल कपड़ों का दान करें। मसूर की दाल का दान करें। शहद खाकर घर से निकलें। हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें। मंगलवार को बंदरों को गुड़ और चने खिलाएं।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi।com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story