Masik Durga Ashtami 2021: मार्गशीर्ष दुर्गा अष्टमी कब है, जानें महत्व और पूजन विधि

Masik Durga Ashtami 2021: मार्गशीर्ष दुर्गा अष्टमी कब है, जानें महत्व और पूजन विधि
X
  • जानें, कैसे की जाती है मां भगवती दुर्गा की पूजा
  • जानें, प्रत्येक महीने में किस अष्टमी पर की जाती है मां भगवती की पूजा
  • जानें , कैसे करें मां दुर्गा को प्रसन्न

Masik Durga Ashtami 2021: हर महीने की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक दुर्गा अष्टमी पर्व के रूप में मनाया जाता है। धार्मिक दृष्टि से मासिक दुर्गा अष्टमी का विशेष महत्व होता है। ये तिथि मां भगवती दुर्गा को समर्पित है और इस दिन मां दुर्गा की उपासना करने का विधान है। इस बार 11 दिसंबर 2021, दिन शनिवार को मार्गशीर्ष मास की मासिक दुर्गा अष्टमी मनायी जाएगी। वहीं यह अष्टमी साल 2021 की अंतिम मासिक दुर्गा अष्टमी है। इस दिन विधि पूर्वक व्रत करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों के सभी दुख दूर करती हैं। इतना ही नहीं मां दुर्गा भक्तों की संकटों से रक्षा भी करती हैं और सभी मनोकामनाओं की पूर्ति भी करती हैं। तो आइए जानते हैं मासिक दुर्गा अष्टमी का महत्व, और पूजन विधि क बारे में...

ये भी पढ़ें : Jyotish Shastra: चिंता, कष्ट, बीमारी से छुटकारा पाने के लिए करें ये उपाय, जानें पूरी विधि


मासिक दुर्गा अष्टमी का महत्व

पंचांग के अनुसार, प्रत्येक महीने में दो बार अष्टमी तिथि पड़ती है। लेकिन शुक्ल पक्ष की अष्टमी को दुर्गा अष्टमी के रुप में जाना जाता है। नवरात्रि के अलावा मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए मासिक दुर्गा अष्टमी भी बहुत खास मानी जाती है। मान्यता है की इस दिन विधि विधान से मां दुर्गा का व्रत-पूजन आदि करने से जीवन की सभी समस्याएं समाप्त हो जाती हैं।


मासिक दुर्गा अष्टमी पूजा विधि

मासिक दुर्गा अष्टमी के दिन सुबह सूर्योदय से पूर्व उठकर नित्य क्रियाओं के बाद स्वच्छ कपड़े पहनकर पूजनस्थल को साफ कर लें। इसके बाद वहां गंगाजल का छिड़कांव करें। इसके बाद चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर मां भगवती दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करें। इसके बाद मां भगवती दुर्गा को लाल चुनरी अर्पित करें और श्रृंगार की सभी वस्तुएं अर्पित करें। साथ ही मां दुर्गा को धूप-दीप दिखाएं और विधिवत पूजा करें। तथा मां दुर्गा को फल और मिठाई का भोग लगाएं। इसके बाद मां दुर्गा का ध्यान करते हुए श्रीदुर्गा चालीसा का पाठ करें। इसके बाद श्रीदुर्गा सप्तसती का पाठ करें और आरती करें। इसके बाद मां दुर्गा से पूजन में हुई गलतियों की क्षमा मांगे और अपने घर की सुख-समृद्धि समेत सभी मनोकामनाएं मां दुर्गा से कहें।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi।com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story