Masik Rashifal August 2020 : अगस्त 2020 का राशिफल, जानिए किसे मिलेगी नौकरी, व्यापार में तरक्की और वैवाहिक सुख

Masik Rashifal August 2020 :  अगस्त 2020 का राशिफल, जानिए किसे मिलेगी नौकरी, व्यापार में तरक्की और वैवाहिक सुख
X
Masik Rashifal August 2020 : अगस्त 2020 में सूर्य,मंगल के साथ अन्य ग्रहों का राशि परिवर्तन भी हो रहा है, जिसका असर सभी राशियों के जातको पर पड़ेगा, ऐसे में कैसा रहेगा इन ग्रहों का अपके स्वास्थय,नौकरी, व्यापार, परिवारिक जीवन, वैवाहिक जीवन और प्रेम जीवन पर असर आइए जानते हैं अगस्त 2020 का राशिफल।

Masik Rashifal August 2020 : अगस्त का महीना हिंदू पंचागं के अनुसार अत्याधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। क्योंकि हिंदू पंचांग के अनुसार इस महीने में कई व्रत और त्योहार भी पड़ते हैं। लेकिन यह महीना सभी 12 राशियों के जातको के लिए कैसा रहने वाला है आइए जानते हैं अगस्त 2020 का राशिफल।


अगस्त 2020 मेष राशिफल (August 2020 Aries Horoscope)

मेष राशि के जो जातक इस महिने में किसी निवेश के बारे में सोच रहे हैं तो आपके इस महिने में सावधानी बरतनी चाहिए। किसी भी निवेश करने से पहले उसकी अच्छी तरह से जानकारी ले लें नहीं तो आपका पैसा कही फंस सकता है। किसी अनजान व्यक्ति पर पैसों के मामले में विश्वास न करें नहीं तो आपको भारी नुकसान हो सकता है। आपको अगस्त के महिने में किसी को उधार देने से भी बचना चाहिए नहीं तो आपको आपका पैसा वापस लेने के लिए काफा मशक्कत करनी पड़ेगी। इस महिने में आपका खर्चा अधिक हो सकता है।


अगस्त 2020 वृषभ राशिफल (August 2020 Taurus Horoscope)

वृषभ राशि के जो लोग निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं। वह लोग इस महिने में निवेश कर सकते हैं। जो आपको भविष्य में उत्तम लाभ भी देगा। इस समय में आपका नौकरी में स्थानांतरण हो सकता है। यह स्थानांतरण आपके लिए काफी लाभकारी सिद्ध होगा। अगर आप बिजनेस करते हैं तो आपके विदेशों से संबंध बनेगें और आपको इस समय में कोई अच्छी डील भी मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को इस समय में कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है।


अगस्त 2020 मिथुन राशिफल (August 2020 Gemini Horoscope)

अगस्त का यह महिना आपकी माता के लिए थोड़ा भारी रहेगा। इस समय में आपकी माता को किसी प्रकार के रोग का सामना करना पड़ सकता है। आपकी माता जी को इस समय में पैरों के दर्द की समस्या अधिक रह सकती है। माता जी का उचित ईलाज कराएं। इस समय आपकी पारिवारिक समस्या खत्म होगी। लेकिन आपको इस समय में धन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए जितना हो सके धन को बचाने का प्रयास करें। कहीं निवेश से इस समय आपको बचना चाहिए।


अगस्त 2020 कर्क राशिफल (August 2020 Cancer Horoscope)

कर्क राशि के व्यापारियों को मुनाफे के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। व्यापार में किसी भी प्रकार की लापरवाही से आपको भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। अपने यहां नौकरी करने वाले लोगों से आपको उचित व्यवहार करना चाहिए। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको इस महिने नौकरी में कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं। अगर आपको कोई बेहतर अवसर प्राप्त हो रहा है। तो आपको बिना सोचे उस अवसर का लाभ उठाना चाहिए। क्योंकि बेहतरीन अवसर बार- बार नहीं मिलते।


अगस्त 2020 सिंह राशिफल (August 2020 Leo Horoscope)

अगर आप सिंगल है या फिर आपका किसी के साथ रिश्ता टूट चुका है तो आपको इस महिने में कोई पार्टनर मिल सकता है। इस पूरे महिने को आप मौज - मस्ती में गुजारेंगे। आप इस महिने पार्टीयों में जाएंगे और अपनी जिंदगी को पूरी से जियेंगे। आपको जिंदगी को इस समय एक अलग ही ढंग से व्यतीत करेंगे। लेकिन आपको इस समय में किसी भी प्रकार से गलत आदतों को नहीं अपनाना चाहिए।


अगस्त 2020 कन्या राशिफल (August 2020 Virgo Horoscope)

कन्या राशि के जो लोग पार्टनरशिप में बिजनेस करते हैं। उन्हें इस महिने में लाभ प्राप्त हो सकता है। व्यापार विस्तार के लिए यह समय अनुकूल है। अगर कोई नया कार्य शुरु करना चाहते हैं तो यह समय आपके लिए काफी शुभ है। आपको इस समय में भविष्य के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आपका इस समय में अपने पिता से विवाद हो सकता है। इसलिए आपको अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए। अगर आप अपनी वाणी पर संयम नहीं रखेंगे तो यह विवाद काफी लंबे समय तक के लिए बढ़ सकता है।


अगस्त 2020 तुला राशिफल (August 2020 Libra Horoscope)

तुला राशि वाले व्यापारियों के लिए यह महीना काफी अच्छा रहने वाला है। महीने की शुरूआत में आपको विदेशों से लाभ हो सकता है। इसके अलावा अगर आप किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं तो अभी आपके लिए समय ठीक नहीं। इसके लिए आपको थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। लेकिन अभी आपको आपके व्यापार में लाभ मिल सकता है। इसके लिए आपको पूर्ण प्रयत्न करने चाहिए। माता पिता के साथ अधिक से अधिक समय व्यतीत करें। जिससे आपको उनकी कमीं न खले।


अगस्त 2020 वृश्चिक राशिफल (August 2020 Scorpio Horoscope)

इस महिने में आपके जीवनसाथी की सेहत खराब रह सकती है। यात्राओं पर जाने से आपको काफी परेशानी हो सकती है। घर पर भी किसी प्रकार का कलेश आपको परेशान कर सकता है। इस समय आपका अपने ससुरालवालों के साथ भी झगड़ा हो सकता है। आप इस समय यात्रा पर जाने की कोशिश तो करेंगे। लेकिन जा नहीं पाएंगे। जिसकी वजह से आपका मन भी दुखी रह सकता है। लेकिन महिने के अंत में आपको लाभ के योग बन रहे हैं। महिने के अंत में आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।


अगस्त 2020 धनु राशिफल (August 2020 Sagittarius Horoscope)

अगस्त का यह महिना आप और आपकी संतान के लिए खुशियां लेकर आ रहा है। अगर आप अभी तक संतान सुख से वंचित थे तो इस समय में आपको संतान सुख प्राप्त हो सकता है और अगर आपकी पहले से ही संतान हैं तो इस समय में उसे अपनी नौकरी या शिक्षा में लाभ प्राप्त हो सकता है। इस समय में आपका थोड़ा खर्चा भी हो सकता है। लेकिन यह खर्चा आपका शुभ कार्यों पर होगा। जिसकी वजह से आपको पैसे खर्च करने पर भी कोई दुख नही होगा। परिवार वालों का भरपूर साथ मिलने की वजह से आपके घर में प्रसन्नता का माहौल बना रहेगा।


अगस्त 2020 मकर राशि के उपाय (August 2020 Capricorn Horoscope)

अगर आप विदेश जाने की सोच रहे हैं तो यह महीना आपको यह खुशी दे सकता है। आप इस समय में विदेश यात्रा कर सकते हैं। घर के किसी भी वाद- विवाद को शांति से सुलझाएं। ससुरालवालों के साथ भी आपकी अनबन हो सकती है। इसलिए दिमाग को ठंडा रखकर ही किसी बात के निर्णय पर पहुंचे। इस समय में आपका अपनी माता से विशेष लगाव रहेगा। आप अपनी माता को अपनी सभी बाते बताएंगे और उनसे सलाह भी लेंगे। आपकी माता का आर्शीवाद इस समय आपके साथ होने से आप विपरित परिस्थिति का भी जमकर सामना कर पाएंगे।


अगस्त 2020 कुंभ राशि के उपाय (August 2020 Aquarius Horoscope)

अगर आपके परिवार में किसी तरह का कोई विवाद चल रहा है तो इस महीने में वह विवाद सुलझ जाएगा। इस महीने में आपके घर में कोई कथा या हवन जैसा मागंलिक कार्यक्रम भी हो सकता है। परिवार में सुख और शांति का माहौल बनेगा। इस समय आप अपने परिवार के साथ शांति का अनुभव करेंगे। आर्थिक मौर्चों पर भी आप इस समय अपना झंडा फहराएंगे। यानी आपकी आर्थिक स्थिति भी इस समय में पूरी तरह से मजबूत रहेगी। आप इस समय में पैसा बचाने में पूरी तरह सक्षम रहेंगे।


अगस्त 2020 मीन राशि के उपाय (August 2020 Pisces Horoscope)

इस महीने में आप प्रेम के मामलों में खट्टा और मीठा दोनों प्रकार के अनुभवों को महसूस करेंगे। एक और आपका प्रेमी या जीवनसाथी आपकी सभी बातों को अहमियत देगा तो वहीं दूसरी और वह आपकी किसी बात से नाराज भी हो सकता है। जिसकी वजह से आप उन्हें समझ नही पाएंगे। इस महीने में आपका अपने ससुरालवालों के साथ रिश्ता सुधर सकता है। आपके ससुर इस समय में आपको कोई शिक्षा भी दे सकते हैं और आप उनकी वह सलाह मानेंगे भी और उनको धन्यावाद भी देंगे।

Tags

Next Story