Masik Shivratri 2022: कर्ज-मुक्ति के लिए मासिक शिवरात्रि पर करें इन मंत्रों का जाप, शिवकृपा से ऋण के बंधन से होंगे मुक्त

Masik Shivratri 2022: कर्ज-मुक्ति के लिए मासिक शिवरात्रि पर करें इन मंत्रों का जाप, शिवकृपा से ऋण के बंधन से होंगे मुक्त
X
Masik Shivratri 2022: मासिक शिवरात्रि प्रत्येक महीने में आती है। जबकि महाशिवरात्रि वर्ष में एक बार ही आती है। वहीं 30 जनवरी 2022, दिन रविवार को माघ मास की मासिक शिवरात्रि है। मासिक शिवरात्रि के दिन संध्याबेला अथवा गोधूलि बेला में अगर भगवान शिव के कुछ मंत्रों का जाप किया जाए तो व्यक्ति के जीवन में चल रही आर्थिक परेशानियां समाप्त हो जाती हैं और कर्ज से मुक्ति मिलती है।

Masik Shivratri 2022: मासिक शिवरात्रि प्रत्येक महीने में आती है। जबकि महाशिवरात्रि वर्ष में एक बार ही आती है। वहीं 30 जनवरी 2022, दिन रविवार को माघ मास की मासिक शिवरात्रि है। मासिक शिवरात्रि के दिन संध्याबेला अथवा गोधूलि बेला में अगर भगवान शिव के कुछ मंत्रों का जाप किया जाए तो व्यक्ति के जीवन में चल रही आर्थिक परेशानियां समाप्त हो जाती हैं और कर्ज से मुक्ति मिलती है। प्रतिदिन 24 घंटे में ब्रह्म मुहूर्त और गोधूलि मुहूर्त में कोई भी उपाय और मंत्र जाप बहुत अधिक प्रभावी और चमत्कारी हो जाते हैं। तथा इस दौरान किया गया मंत्र जाप तो व्यक्ति के जीवन को बदलने की ताकत रखता है। तो आइए जानते हैं माघ मासिक शिवरात्रि के दिन कर्ज मुक्ति के लिए किन मंत्रों का जाप करें, जिससे हमारे जीवन में चल रही आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएं और हमें कर्ज से मुक्ति मिल जाए।

ये भी पढ़ें: Mauni Amavasya 2022: अमावस्या के दिन करें ये चमत्कारी उपाय, फिर देखें जीवनभर कमाल

शिव के कर्ज मुक्ति मंत्र

  1. ॐ शिवाय नम:
  2. ॐ सर्वात्मने नम:
  3. ॐ त्रिनेत्राय नम:
  4. ॐ हराय नम:
  5. ॐ इन्द्र्मुखाय नम:
  6. ॐ श्रीकंठाय नम:
  7. ॐ सद्योजाताय नम:
  8. ॐ वामदेवाय नम:
  9. ॐ अघोरह्र्द्याय नम:
  10. ॐ तत्पुरुषाय नम:
  11. ॐ ईशानाय नम:
  12. ॐ अनंतधर्माय नम:
  13. ॐ ज्ञानभूताय नम:
  14. ॐ अनंतवैराग्यसिंघाय नम:
  15. ॐ प्रधानाय नम:
  16. ॐ व्योमात्मने नम:
  17. ॐ युक्तकेशात्मरूपाय नम:

भगवान शिव अपने भक्तों पर सहज ही कृपा करते हैं और उनके दुख दूर करते हैं। शिवकृपा से आपके जीवन में कभी अमंगल नहीं हो सकता है और आपके जीवन में आ रही सारी परेशानियां महादेव जी पलभर में ही दूर कर देते हैं। इसीलिए प्रतिदिन महादेव का ध्यान और उनके मंत्रों का जाप करना चाहिए। जिससे जीवन में आने वाले कष्ट और झंझटों से हमें निजात मिलती रहें।

(Disc।aimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story