Vastu Shastra: मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना है तो रखें इन 5 चीजों का खास ध्यान, कभी नहीं होगी धन की कमी!

Vastu Shastra: मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना है तो रखें इन 5 चीजों का खास ध्यान, कभी नहीं होगी धन की कमी!
X
आज हम आपको 5 ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका खास ध्यान रख आप माता लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते हैं, आइए जानते हैं..

धन की देवी कहलाई जाने वाली मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi Upay) सुख-समृद्धि, ऐश्वर्य, संपन्नता और विलासिता का भी प्रतीक मानी जाती है। कहा जाता है कि माता लक्ष्मी जिस पर एक बार प्रसन्न हो जाती हैं, उसे कभी सुख-सुविधा और धन की कमी सता नहीं सकती है। शास्त्रों में मां लक्ष्मी (Friday Upay) को खुश करने के लिए कई उपाय भी बताए गए हैं तो कुछ ऐसे भी कारण बताए गए हैं जिससे मां लक्ष्मी रूठ जाती है। वास्तु शास्त्र में कुछ चीजों का खास ध्यान रखने के लिए कहा गया है। जिस पर गौर कर व्यक्ति मां लक्ष्मी की खास कृपा पा सकता है और धनवान भी हो सकता है। आज हम आपको 5 ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका खास ध्यान रख आप माता लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते हैं, आइए जानते हैं...

इन चीजों का रखें खास ध्यान

  1. रोजाना सुबह और शाम के समय मां लक्ष्मी की पूजा करना शुभ माना गया है। मान्यता है कि जिस घर में रोज शंख बजाकर पूजा-पाठ किया जाता है वहां माता लक्ष्मी वास करती हैं।
  2. रात के समय कभी भी घर में जुठे बर्तनों को छोड़कर नहीं सोना चाहिए। वास्तु शास्त्र के मुताबिक रात में सोने से पहले रसोई को साफ-सुथरा करने के बाद ही सोना चाहिए। रसोई में जुठे बर्तन भी रखकर न सोएं। इससे मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं और आपको तरह-तरह की आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
  3. झाड़ू को लेकर भी वास्तु शास्त्र में बताया गया है। ऐसा कहा गया है कि जिस घर में झाड़ू का सम्मान नहीं किया जाता है, वहां पर मां लक्ष्मी वास नहीं करती है। इसलिए घर में झाड़ू को छुपाकर ही रखें और इस पर कभी पैर या ठोकर ना मारे।
  4. जो घर साफ-सुथरा नहीं रहता है वहां भी मां लक्ष्मी का वास नहीं होता है। इसलिए घर को हमेशा साफ-सफाई रखनी चाहिए। इससे आपके घर में मां लक्ष्मी का वास हो सकता है। घर में हर चीज अपनी जगह रखें। साथ ही जूते-चप्पलों को भी इधर-उधर फेंककर न रखें।
  5. घर की उत्तरी दिशा मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की दिशा मानी जाती है। ऐसे में इस दिशा तिजोरी या जिसमें धन रखते हैं उस वस्तु को रखना बेहद शुभ माना गया है। साथ ही ऐसा भी कहा जाता है कि इस दिशा को साफ-सुथरा रखना चाहिए। इससे घर में सुख-समृद्धी का वास होता है।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story