माता वैष्णो देवी मंदिर में बर्फबारी से भक्तों के खिले चेहरे

माता वैष्णो देवी मंदिर में रविवार को मौसम की पहली बर्फबारी हुई। वहीं जम्मू और कश्मीर के रियासी में त्रिकुटा हिल्स में भी रविवार को पहली बार बर्फबारी हुई। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस बर्फबारी का श्रद्धालुओं ने जमकर लुत्फ उठाया। और वहीं श्रद्धालुओं की आवाजाही में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आई। जम्मू-कश्मीर के कई ऊंचाई वाले स्थानों पर इस दौरान बर्फबारी हुई। वहीं जम्मू सिटी समेत मैदान वाले क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश हुई।
वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए आधार शिविर कटरा में रविवार को दिन में अधिकतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, इससे पहले वहां का तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था, जबकि न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि 'भवन' (गर्भगृह) समेत त्रिकुटा पहाड़ियों पर रविवार को बर्फबारी। बर्फबारी शाम को लगभग साढ़े पांच बजे से शाम छह बजे के बीच हुई। अधिकारियों ने बताया कि दिनभर रुक-रुक कर बारिश होने से मौसम सुहाना रहा। और वहीं तीर्थयात्रा का सिलसिला लगातार जारी रहा तथा दर्शनार्थी बर्फबारी का आनंद लेते रहे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS