मथुरा में परंपरागत तरीके से मनेगा कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार, यूपी के डिप्टी सीएम ने मंदिरों और भक्तों के लिए दिए ये निर्देश

जन्माष्टमी का त्योहार पूरे देश में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने सोमवार को इस बारे में बात करते हुए कहा कि कृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा के मंदिरों को उसी प्रकार से सजाया जाएगा जैसे पहले से सजाया जाता रहा है, इसी प्रकार सभी परम्पराओं का निर्वाहन,जन्माभिषेक और सभी तैयारियां पहले की तरह ही की जाएंगी।
लेकिन साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस बार कृष्ण भक्तों को मंदिरों में दर्शनों का मौका नहीं मिल पाएगा।क्योंकि इस बार कोविड-19 की वजह से मंदिरों में दर्शनों को प्रतिबंधित कर दिया गया है। भक्त केवल टीवी पर ही भगवान कृष्ण के दर्शन कर सकेंगे। उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा श्री कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियों का जायजा लेने और कोविड -19 की समीक्षा बैठक में आए थे।
मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मथुरा भगवान श्री कृष्ण का जन्म स्थान है। यहां पर भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव पारंपरिक रूप से पूरे उत्साह के साथ मनाया जाता है।जिसकी चर्चा न केवल देश में बल्कि विदेशों में भी होती है। लेकिन इस बाद कोविड -19 की वजह से मंदिर प्रबंधको और जिला प्रशासन द्वारा तय किया गया है कि कृष्ण जन्माष्टमी का सजावट और पारंपरिक पूजा पाठ पहले की तरह ही होगी। लेकिन भक्त इस बार मंदिरों में भगवान कृष्ण के दर्शन नहीं कर पाएंगे।
शर्मा ने जिला प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के द्वारा बताया कि जिला प्रशासन भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के सीधे प्रसारण की व्यवस्था करेगा। जिसे सभी भक्त मंदिरों में जाने की जगह अपने घर पर ही देख सकेंगे। उन्होंने कहा कि जनपद में बहुत से मंदिर है जो फिलहाल 31 अगस्त के लिए बंद किए गए हैं। कुछ मंदिरों में तो पट ही बंद कर दिए गए हैं। लेकिन इन सभी मंदिरों में पहले की तरह ही जन्माष्टमी की पूजा - अर्चना होगी।लेकिन भक्तों के दर्शनों पर इस बार पाबंदी लगा दी गई है और साथ मंदिरों में सेवा करने वाले लोगों की संख्या भी इस बार सीमित ही रहेगी।
उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा उन्हें दी गई जानकारी के अनुसार बताया, 'जिला प्रशासन भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के सजीव प्रसारण की व्यवस्था करेगा। सभी श्रद्धालु मंदिरों में में जाने के बजाय अपने घरों में रहकर ही सीधा प्रसारण देख सकेंगे। '' उन्होंने कहा, ''जनपद में बहुत से मंदिर हैं जो इन दिनों 31 अगस्त तक बंद हैं, कुछ में पट बंद हैं। इन सभी मंदिरों में पूजन-अर्चन तो विगत वर्षों के समान ही होगा, परंतु श्रद्धालुओं का प्रवेश नहीं हो सकेगा और मंदिर में सेवायतों की संख्या भी सीमित ही रहेगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS