Mauni Amavasya 2022 : वर्ष 2022 में मौनी अमावस्या कब है, जानें इसका शुभ मुहूर्त और महत्व

- साल 2022 में मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya ) कब है।
- जानिए, मौनी अमावस्या की दिन व तारीख क्या है।
- अमावस्या तिथि कब शुरू होगी और कब समाप्त होगी।
Mauni Amavasya 2022 : माघ मास में पड़ने वाली अमावस्या तिथि को मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya) कहा जाता है। इस दिन पवित्र नदियों में देवताओं का निवास होता है। इसलिए इस दिन गंगास्नान का विशेष महत्व है। इस मास को भी कार्तिक मास के समान पुण्य और पवित्र मास कहा जाता है।
गंगातट पर इस कारण से एक मास तक भक्तजन कुटिया बनाकर गंगाजल का सेवन करते हैं और पवित्र नदियों में स्नान के पश्चात अपनी सामर्थ्य के अनुसार, अन्न दान, वस्त्र दान, धन दान, गोदान, भूमि दान, स्वर्ण दान और अन्य प्रकार के सभी दान जो भी आपकी इच्छा हो उसी प्रकार का दान देना चाहिए, लेकिन इस दिन तिल का दान करना उत्तम माना गया है। इस दिन जिस भी व्यक्ति के लिए व्रत करना संभव नहीं हो वह मीठा भोजन कर सकता है।
मौनी अमावस्या शुभ मुहूर्त साल 2022
मौनी अमावस्या साल 2022 : 01 फरवरी 2022, दिन मंगलवार
मौनी अमावस्या पूजा समय
अमावस्या तिथि शुरू : 31 जनवरी, 02:15 PM
अमावस्या तिथि समाप्त : 01 फरवरी, 11:15 PM
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi।com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS