Mauni Amavasya 2022: मौनी अमावस्या के दिन पितृों को प्रसन्न करने के लिए करें ये काम

Mauni Amavasya 2022: माघ कृष्ण अमावस्या को मौनी अमावस्या भी कहा जाता है। मौनी अमावस्या के दिन मौन व्रत करने का विधान शास्त्रों में बताया गया है। वहीं इस दिन पितृों के निमित्त कुछ उपाय करने से पितृ प्रसन्न होते हैं और आपके घर-परिवार में सुख-चैन का वातावरण बनाने में आपका सहयोग करते हैं। शास्त्रों के मुताबिक ऐसा माना जाता है कि, पितृदोष के उत्पन्न होने से घर-परिवार में क्लेश, दुख और परेशानियों के साथ में जातक को आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ता है। तो आइए जानते हैं मौनी अमावस्या के दिन ऐसा क्या करें, जिससे हमारे पितृ प्रसन्न हो जाएं आपके घर में सुख-शांति और आर्थिक लाभ होने लगें।
ये भी पढ़ें: Mauni Amavasya 2022: मौनी अमावस्या कब है, जानें डेट, दिन पूजाविधि और इसके नियम
पंचांग के अनुसार माघ मास की अमावस्या तिथि सोमवार के दिन पड़ रही है। इसीलिए इस दिन सोमवती अमावस्या का योग बन रहा है। शास्त्रों में सोमवती अमावस्या का बहुत महत्व होता है और इस दिन नदी स्नान के साथ-साथ दान-पुण्य और पितृों के निमित्त श्राद्ध-तर्पण आदि करने का विधान होता है।
मौनी अमावस्या पितृ शांति उपाय
- मौनी सोमवती अमावस्या के दिन आप चीटिंयों को शक्कर मिला हुआ आटा खिलाएं। इससे सभी मनोकामनाएं पूरी होती है।
- माघ महीने में तिल के दान का काफी महत्व माना गया है। इस दिन तिल को आटे में मिलाकर रोटी बनाएं और गाय को खिलाएं। इससे घर-परिवार में सुख शांति आएगी।
- मौनी सोमवती अमावस्या के दिन शाम के समय ईशान कोण में दिया जलाएं। बत्ती के लिए लाल रंग के धागे का इस्तेमाल करें। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है। इस दिन लक्ष्मी जी को चावल की खीर अर्पित करें। इससे घर में सुख-समृद्धि आएगी।
- मौनी सोमवती अमावस्या के दिन दूध में अपनी छाया देखें और इस दूध को काले कुत्ते को पिलाएं। इससे मानसिक तनाव दूर होता है। इस दिन चांदी से बने नाग-नागिन की पूजा करें। इससे कालसर्प दोष दूर होता है।
- मौनी सोमवती अमावस्या के दिन पितरों के निमित्त जल में तिल डालें और दक्षिण दिशा की ओर तर्पण करें। ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से पितर तृप्त होते हैं और वंशजों को आशीर्वाद देते हैं।
- अमावस्या के दिन पितरों के निमित्त गीता का सातवां अध्याय का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से कष्ट दूर होते हैं और पितर प्रसन्न होते हैं।
- अमावस्या के दिन पितरों का ध्यान करते हुए किसी भी जरूरतमंद या गरीब को अन्न, वस्त्र आदि का दाने करें।
- अमावस्या के दिन स्नान के बाद आटे की गोलियां बनाएं। इस गोलियों को समीप स्थित किसी तलाब या नदी में जाकर मछलियों को खिलाएं। इस उपाय करने से कई परेशानियां दूर होती हैं।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi।com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS