Mauni Amavasya 2023: मौनी अमावस्या पर जातक जरूर करें ये 3 खास उपाय, हर परेशानी हो जाएगी आपसे दूर

Mauni Amavasya 2023: मौनी अमावस्या पर जातक जरूर करें ये 3 खास उपाय, हर परेशानी हो जाएगी आपसे दूर
X
Mauni Amavasya 2023 Ke Upay: माघ कृष्ण पक्ष की आखिरी तारीख को माघ अमावस्या या मौनी अमावस्या (Magha Amavasya or Mauni Amavasya) कहा जाता है।

Mauni Amavasya 2023 Ke Upay: माघ कृष्ण पक्ष की आखिरी तारीख को माघ अमावस्या या मौनी अमावस्या (Magha Amavasya or Mauni Amavasya) कहा जाता है। साल 2023 की पहली अमावस्या 21 जनवरी 2023 शनिवार के दिन पड़ रही है। माघ का महीना धार्मिक कार्यों और पवित्र नदियों और सरोवरों में स्नान के लिए शुभ माना गया है। यही वजह है कि इस महीने में आने वाली अमावस्या का भी विशेष महत्व होता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन गंगा समेत पवित्र नदियों के जल में अमृत के गुण आ जाते हैं। हर जातक को इस दिन स्नान करना चाहिए। यहां हम आपको माघ मौनी अमावस्या पर किए जाने वाले 3 उपायों के बारे में बता रहे हैं।

मौनी अमावस्या शुभ-मुहूर्त और तिथि (Mauni Amavasya date)

मौनी अमावस्या की आरंभ तिथि 21 जनवरी 2023 (शनिवार) को सुबह 6 बजकर 19 मिनट से लेकर अगले दिन 22 जनवरी 2023 (रविवार) रात 2 बजकर 25 मिनट तक है। इस बार उदया तिथि के अनुसार, मौनी अमावस्या 21 जनवरी 2023 को मनाई जाएगी।

मौनी अमावस्या के दिन करें ये 3 उपाय (Mauni Amavasya Remedy)

1. मौनी अमावस्या के दिन चींटियों को आटा चीनी में मिलाकर खिलाएं। ऐसा करने से आपके पाप कर्मों का नाश होगा। इससे आपके शुभ कर्म से आपकी मनोकामना पूरी होगी।

2. मौनी अमावस्या के दिन घर में मौजूद शंख में चावल और कुमकुम डालकर मां लक्ष्मी को अर्पित करने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है। इससे आपके घर में धन के भंडार में वृद्धि होती है।

3. मौनी अमावस्या के दिन शिव मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है। ऐसे में भगवान शिव के मृत्युंजय मंत्र का जाप जरूर करें। इससे आपकी हर विपत्ति का नाश हो जाएगा।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

Tags

Next Story