Mauni Amavasya 2023: इन राशि के लोगों पर है शनिदेव की कुदृष्टि, शनिचरी अमावस्या पर करें ये विशेष उपाय

मौनी अमावस्या 2023 (Mauni Amavasya 2023) - शनिचारी अमावस्या 2023 (Shanichari Amavasya 2023): साल की पहली अमावस्या 21 जनवरी 2023 को है। दिन शनिवार होने की वजह से इस अमावस्या को शनिचरी अमावस्या कहते हैं। पांच राशियों के लोगों के लिए ये शनिचरी अमावस्या बहुत खास है। अमावस्या के दिन हिंदू धर्म में गंगा स्नान को सबसे पवित्र स्नान माना जाता है। माघ मास की मौनी अमावस्या के आरंभ से अंत तक श्रद्धालुओं को स्नान, दान, तर्पण और पूजा जैसे कार्य करने चाहिए।
इस समय शनि कुम्भ राशि में है। शनि के कुंभ राशि में होने से मकर, कुंभ और मीन राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव रहता है। कर्क और वृश्चिक राशि पर शनि ढैय्या का प्रभाव है। शनि के प्रकोप से बचाने के लिए शनिचरी अमावस्या का दिन विशेष है। ऐसे में इन पांच राशियों के लोगों को शनिचरी अमावस्या के दिन शनिदेव से जुड़े उपाय करने चाहिए।
शनिदोष से राहत के ये हैं विशेष उपाय
सुबह के वक्त पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं। पीपल के पेड़ की पूजा करें। इसके बाद सात बार पेड़ की परिक्रमा करें।
सूर्य ढलने के बाद पीपल के पेड़ के पास दीपक जलाएं।
शनिदेव को तेल चढ़ाएं और उनकी पूजा करें।
इस दिन हनुमानजी को सिंदूर और चमेली का तेल चढ़ाएं।
मौनी अमावस्या के दिन या शनिवार के दिन शनि चालीसा का पाठ जरुर करें।
मौनी अमावस्या 2023 का शुभ मुहूर्त (Mauni Amavasya 2023 Shubh Muhurt)
माघ मास की मौनी अमावस्या की तिथि - 21 जनवरी 2023
माघ मास की मौनी अमावस्या का दिन - शनिवार
मौनी अमावस्या प्रारंभ तिथि- 21 जनवरी 2023 दिन शनिवार को सुबह 6:17 बजे से
मौनी अमावस्या समाप्ति तिथि- 22 जनवरी 2023 दिन रविवार को तड़के सुबह 2:22 बजे तक
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS