Mauni Amavasya 2021 : मौनी अमावस्या पर करें ये 10 उपाय, जीवन की परेशानियां करेंगे दूर

- Mauni Amavasya 2021 : वैदिक ज्योतिष (Vaidik jyotish) और हिन्दू सनातन धर्म (Hindu Sanatan Dharma) में अमावस्या तिथि को विशेष तिथि माना गया है।
- अमावस्या तिथि पर किए जाने वाले टोटके (Totke) और उपाय (Upay) शुभ फल प्रदान करते हैं।
- आपको अपने जीवन की परेशानियों से निजात पाने के लिए मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya) पर उपाय जरुर करने चाहिए।
Mauni Amavasya 2021 : वैदिक ज्योतिष (Vaidik jyotish) और हिन्दू सनातन धर्म (Hindu Sanatan Dharma) में अमावस्या तिथि को विशेष तिथि माना गया है। पौराणिक मान्यता है कि अमावस्या के दिन अनेक प्रकार के टोटक और उपाय किए जाते हैं। अमावस्या तिथि पर किए जाने वाले टोटके और उपाय शुभ फल प्रदान करते हैं। इसलिए अगर आपके जीवन में कोई समस्या आ रही है तो समस्त परेशानियों से निजात पाने के लिए मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya) पर ये उपाय जरुर करने चाहिए। तो आइए जानते हैं मौनी अमावस्या के टोटके और उपायों के बारे में।
Also Read : Lal Kitab : लाल किताब के इस अचूक वशीकरण टोटके को बहुत ही सोच समझकर करें प्रयोग
मौनी अमावस्या के टोटके और उपाय
- अमावस्या के दिन भूखे लोगों को भोजन और जरुरतमंद व्यक्ति को दान अवश्य देना चाहिए।
- अमावस्या के दिन किसी पवित्र नदी अथवा सरोवर में स्नान करने के पश्चात भगवान का स्मरण करते हुए आटे की गोलियां बनाकर किसी तालाब या नदी में इन्हें मछलियों को खिला दें। इस उपाय से आपके जीवन से परेशानियों का अंत हो सकता है।
- अमावस्या के दिन आटा और शक्कर मिलाकर काली चींटियों को खिलाने से पाप-कर्मों का नाश होता है और पुण्य-कर्म उदय होते हैं। और यही पुण्य-कर्म आपकी मनोकामना पूर्ति में आपके सहायक बनेंगे।
- अमावस्या के दिन कालसर्प दोष के निवारण के लिए प्रात:काल स्नान के बाद चांदी निर्मित नाग-नागिन के जोड़े की पूजा करके सफेद पुष्प के साथ इसे बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें। ऐसा करने से आपको कालसर्प दोष से राहत मिलती है।
- अगर आप बेरोजगार हैं तो अमावस्या के दिन एक नींबू को साफ करके सुबह ही अपने घर के मंदिर में रख दें। और अमावस्या की रात्रि में इसे सात बार बेरोजगार व्यक्ति के सिर से उतार लें और चार बराबर भागों में काट लें। फिर एक चौराहे पर जाकर चारों दिशाओं में नीबू का एक-एक भाग फेंक दें। इस उपाय से रोजगार की संभावना बनेगी।
- जो भी व्यक्ति कालसर्प दोष से पीड़ित हो, उसे अमावस्या के दिन किसी विद्वान आचार्य से अपने घर शिवपूजन एवं हवन करवाना चाहिए।
- मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए अमावस्या की शाम घर के ईशान कोण में घी का दीपक लगाएं। बत्ती में रूई के स्थान पर मौली का प्रयोग करें। साथ ही दीपक में केसर भी डाल दें।
- अमावस्या की रात्रि को पांच लाल फूल और पांच जलते हुए दीपक बहती नदी के पानी में छोड़ दें। इस उपाय से धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे।
- अमावस्या की रात्रि काले कुत्ते को तेल से चुपड़ी रोटी खिलाएं। इस उपाय से आपके दुश्मन शांत होते हैं।
- अमावस्या के दिन शराब और सभी तरह के नशे से भी दूर रहना चाहिए। नशे के सेवन से आपके शरीर और भविष्य दोनों पर भी दुष्परिणाम हो सकते हैं।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS