Meena Sankranti 2021 : साल 2021 में मीन संक्रांति की डेट, पुण्य और महापुण्य काल का समय, जानें इस दिन किन चीजों को दान करने से आपको लाभ मिलेगा

Meena Sankranti 2021 : साल 2021 में मीन संक्रांति की डेट, पुण्य और महापुण्य काल का समय, जानें इस दिन किन चीजों को दान करने से आपको लाभ मिलेगा
X
Meena Sankranti 2021 : साल 2021 में मीन संक्रांति की डेट (Meena Sankranti date), पुण्य काल का समय (puny kaal ka time) क्या रहेगा, महापुण्य काल का समय (Mahapuny kaal ka time) क्या होगा, संक्रांति का क्षण (Sankranti ) क्या होगा और मीन संक्रांति (Meena Sankranti) के दिन किन वस्तुओं का दान करना चाहिए।

Meena Sankranti 2021 : साल 2021 में मीन संक्रांति की डेट (Meena Sankranti date), पुण्य काल का समय (puny kaal ka time) क्या रहेगा, महापुण्य काल का समय (Mahapuny kaal ka time) क्या होगा, संक्रांति का क्षण (Sankranti ) क्या होगा और मीन संक्रांति (Meena Sankranti) के दिन किन वस्तुओं का दान करना चाहिए। तो आइए जानते हैं मीन संक्रांति के बारे में।

Also Read : Samudrik Shastra : शरीर के अंगों से जाने स्त्रियों का स्वभाव, जिस महिला की छाती पर होते हैं बाल वो पति को दे देती है धोखा

सूर्यदेव जब मीन राशि में प्रवेश करते हैं तो उस अवस्था को मीन संक्रांति कहा जाता है। मीन संक्रांति के दिन से मलमाह का आरंभ होता है। मलमास की अवधि में मांगलिक कार्य जैसे नामकरण, विद्या आरंभ, उपनयन संस्कार, विवाह संबंधी कार्य, गृह प्रवेश आदि नहीं किए जाते हैं। इस दिन किसी पवित्र नदी में स्नान करें और दान करें।

  • मीन संक्रांति के दिन क्या करें और किन वस्तुओं का करें दान
  • मीन संक्रांति के दिन अपने आराध्य देव की पूजा करनी चाहिए।
  • इस दिन सूर्यदेव को जल अर्पण करें।
  • इस दिन तिल, वस्त्र और अनाज का दान करें।
  • इस दिन बच्चों को शिक्षा से संबंधित वस्तुओं का दान करना चाहिए।
  • भगवान शिव और विष्णु भगवान की पूजा मलमाह में फलदायी मानी जाती है।
  • मीन संक्रांति सूर्यदेव की आराधना का पावन पर्व है। ये तन, मन और आत्मा को शक्ति प्रदान करता है। इस दिन सूर्यदेव को जल अवश्य अर्पित करें।
  • मीन संक्रांति के दिन सूर्यदेव की आराधना कर अच्छे स्वास्थ्य की कामना करें।
  • मान्यता है कि इस दिन भूमि का दान करने से जीवन में खुशहाली आती है।
  • इस दिन मंदिर जाकर भगवान के दर्शन अवश्य करें।
  • मीन संक्रांति के दिन गाय को चारा अवश्य खिलाएं।

मीन संक्रांति 2021

14 मार्च 2021, दिन रविवार

पुण्य काल का समय

06:18 PM से 06:29 PM

पुण्य काल की अवधि

11 मिनट

महापुण्य काल का समय

06:18 PM से 06:29 PM

महा पुण्य काल की अवधि

11 मिनट

मीन संक्रांति का क्षण

14 मार्च 2021, दिन रविवार, 06:18 PM

Tags

Next Story