Mercury Transit 2020 Effects : बुध का कर्क राशि में गोचर, इन पांच राशियों के जातको को मिलेगा जबरदस्त लाभ

Mercury Transit 2020 Effects : बुध का कर्क राशि में गोचर, इन पांच राशियों के जातको को मिलेगा जबरदस्त लाभ
X
Mercury Transit 2020 Effects : बुध का राशि परिवर्तन 2 अगस्त 2020 को अपनी सम राशि कर्क में होने जा रहा है, ज्योतिष के अनुसार बुध को नवग्रहों में राजकुमार माना जाता है। इसके साथ ही बुध को बुद्धि और व्यापार का कारक ग्रह भी माना जाता है तो चलिए जानते हैं बुध का कर्क राशि में गोचर करने पर 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है आइए जानते हैं।

Mercury Transit 2020 Effects : बुध का गोचर 3 अगस्त 2020 को मिथुन राशि से कर्क राशि मे हो रहा है। बुध का राशि परिवर्तन रविवार को सुबह 3 बजकर 41 मिनट पर होगा। जिसके बाद बुध 17 अगस्त 2020 को सुबह 8 बजकर 39 मिनट तक इसी राशि में स्थित रहेंगे। बुध और चंद्रमा में आपस में सम भाव है और बुध अपनी सम राशि में प्रवेश करने जा रहा है। जिसकी वजह से इसका असर ज्यादातर राशियों के जातको के लिए मिलाजुला हो सकता है। तो चलिए जानते हैं बुध का कर्क राशि में गोचर करने पर 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है आइए जानते हैं।


बुध गोचर मेष राशि पर प्रभाव (Mercury Transit 2020 Effects On Aries)

बुध का गोचर मेष राशि के जातकों के लिए चौथे भाव में होने जा रहा है। चौथे भाव से सुख और माता का विचार किया जाता है। बुध का राशि परिवर्तन होने के कारण आपकी माता जी का स्वाभाव कुछ चालाकी भरा हो सकता है। वहीं बुध का परिवर्तन आपको भरपूर सुख की प्राप्ति कराएगा। इस समय में आपको अपने कार्यक्षेत्र में भी बेहतर परिणामों की प्राप्ति होगी। यदि आपने कहीं पहले से निवेश कर रखा है तो आपको इस समय में अच्छ रिर्टन मिल सकते है।


बुध गोचर वृषभ राशि पर प्रभाव (Mercury Transit 2020 Effects On Taurus)

बुध का गोचर वृषभ राशि के जातकों के लिए तीसरे भाव में होने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तीसरे भाव से पराक्रम और भाई बहनों का विचार किया जाता है। बुध का राशि परिवर्तन होने के कारण आपके पराक्रम में तो वद्धि होगी। भाग्य आपका भरपूर साथ देगा। वहीं छोटे भाई बहनों का साथ भी आपको प्राप्त होगा। किसी मित्र की वजह से आपका कोई रूका हुआ काम भी बन सकता है। इस समय में किसी महिला मित्र से आपको अधिक लाभ की प्राप्ति हो सकती है।


बुध गोचर मिथुन राशि पर प्रभाव (Mercury Transit 2020 Effects On Gemini)

बुध का गोचर आपके दूसरे भाव में होने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार दूसरे भाव से वाणी और धन का विचार किया जाता है। बुध का परिवर्तन होने के कारण आपके परिवारिक सुखों में वृद्धि होगी। वहीं आपको इस समय में धनलाभ भी हो सकता है। बुध का परिवर्तन आपको अपने ससुराल वालों से भी किसी तरह का कोई लाभ दिला सकता है। इस समय में आपकी वाणी में मधुरता आएगी। जिसकी वजह से आप अपनी वाणी की वजह से लोगो को प्रभावित कर सकेंगे।


बुध गोचर कर्क राशि पर प्रभाव (Mercury Transit 2020 Effects On Cancer)

बुध का गोचर आपके लग्न भाव में हो रहा है। लग्न भाव से शरीर का विचार किया जाता है। बुध का राशि परिवर्तन आपकी बौद्धिक क्षमता पर विशेष रूप से प्रभाव डालेगा। बुध का परिवर्तन होने के कारण आपकी स्मरण शक्ति में विकास होगा। यदि आप व्यापार करते हैं तो आप इस समय में अपने बिजनेस में अच्छे निर्णय ले पाएंगे। जिसकी वजह से आपके व्यापार में वृद्धि होगी। वहीं बुध का यह गोचर आपके वैवाहिक जीवन में थोड़ी परेशानी दे सकता है। लेकिन आपका वैवाहिक जीवन सामान्य ही रहेगा।


बुध गोचर सिंह राशि पर प्रभाव (Mercury Transit 2020 Effects On Leo)

बुध का गोचर सिंह राशि के जातको के बारहवें भाव में हो रहा है। बारहवें भाव से व्यय का विचार किया जाता है। बुध का राशि परिवर्तन आपके लिए अशुभ रहेगा। बुध के राशि परिवर्तन करने के कारण आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है। जिसकी वजह से आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। इसके साथ ही बुध का परिवर्तन होने के कारण आपके स्वास्थय में भी कमीं देखी जा सकती है। इस समय में आपको नसों से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है।


बुध गोचर कन्या राशि पर प्रभाव (Mercury Transit 2020 Effects On Virgo)

बुध का गोचर कन्या राशि के जातको के आपके ग्यारहवें भाव में हो रहा है। ग्यारहवें भाव से आय का विचार किया जाता है। बुध का राशि परिवर्तन होने के कारण इस समय में आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। यदि आप नौकरी करते हैं तो इस समय में आपकी नौकरी में सुधार होगा। वहीं यदि आप व्यापार करते हैं तो आपके व्यापार में इस समय में वृद्धि होगी। प्रेम संबंधों के लिए भी यह समय काफी शुभ है। यदि आपके प्रेम जीवन में किसी भी तरह की कोई परेशानी चल रही थी तो इस समय में उसमें सुधार होगा।


बुध गोचर तुला राशि पर प्रभाव (Mercury Transit 2020 Effects On Libra)

बुध का गोचर तुला राशि के जातको के आपके दसम भाव में हो रहा है। दशम भाव से कर्म का विचार किया जाता है। बुध का राशि परिवर्तन होने के कारण आपको अपने कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय में आपके अंदर अति आत्मविश्वास आ सकता है। जिसकी वजह से आपका अपने उच्च अधिकारियों के साथ झगड़ा हो सकता है। वहीं बुध का परिवर्तन आपके सुखों में वृद्धि करेगा। इस समय में निवेश करने से भी आपको फायदा हो सकता है।


बुध गोचर वृश्चिक राशि पर प्रभाव (Mercury Transit 2020 Effects On Scorpio)

बुध का गोचर वृश्चिक राशि के जातको को नवम भाव में हो रहा है। नवम भाव से भाग्य का विचार किया जाता है। बुध का राशि परिवर्तन होने के कारण आपके भाग्य में वृद्धि होगी। इतना ही नहीं इस समय में आपके सभी रूके हुए काम भी पूरे हो जाएंगे। बुध का परिवर्तन होने के कारण आपके छोटे भाई बहनों को भी इस समय में लाभ की प्राप्ति होगी। आपके पराक्रम में भी इस समय में वृद्धि होगी। यदि आप लेखन के कार्य से जुड़े हुए हैं तो आपको इस समय में अधिक लाभ प्राप्त होगा।


बुध गोचर धनु राशि पर प्रभाव (Mercury Transit 2020 Effects On Sagittarius)

बुध का गोचर धनु राशि के जातकों के लिए आठवें भाव में हो रहा है। आठवें भाव से मृत्यु का विचार किया जाता है। बुध का राशि परिर्वतन आपके लिए अशुभ रहेगा। बुध का परिवर्तन होने के कारण आपको इस समय में कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय में आपके स्वास्थय में कमी आ सकती है। वहीं दूसरी और इस समय में आपके साथ किसी प्रकार की दुर्घटना भी हो सकती है। लेकिन यह बुध आपको पारिवारिक सुख अवश्य प्राप्त कराएगा।


बुध गोचर मकर राशि पर प्रभाव (Mercury Transit 2020 Effects On Capricorn)

मकर राशि के जातकों के लिए बुध का सातवें भाव में हो रहा है। सातवें भाव से विवाह का विचार किया जाता है। बुध का राशि परिवर्तन आपके लिए शुभ है। बुध का परिवर्तन होने के कारण आपके व्यापार में वृद्धि होगी। इस समय में आपके व्यापार में विस्तार होगा। वहीं दूसरी और इस समय में आपको वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी। यदि आप और आपके जीवनसाथी के बीच में किसी तरह की कोई मनमुटाव चल रहा था तो वह भी इस समय में दूर हो जाएगा। लेकिन आपके जीवनसाथी का स्वास्थय इस समय में खराब रह सकता है।


बुध गोचर कुंभ राशि पर प्रभाव (Mercury Transit 2020 Effects On Aquarius)

बुध का गोचर आपकी राशि से छठे भाव में गोचर करेगा। छठे भाव से रोग और शत्रु का विचार किया जाता है। बुध का राशि परिवर्तन होने के कारण इस समय में आपको स्वास्थय में कमीं आ सकती है। आपके शत्रु इस समय में आप पर हावी भी हो सकते हैं। वहीं दूसरी और यदि आपका कोई कोर्ट केस चल रहा है तो आपको उसमें भी असफलता मिल सकती है। बुध का परिवर्तन आपके खर्चों में भी वृद्धि कर सकता है। जिसकी वजह से आपको अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए कर्ज भी लेना पड़ सकता है।


बुध गोचर मीन राशि पर प्रभाव (Mercury Transit 2020 Effects On Pisces)

बुध का गोचर मीन राशि के जातकों के लिए पांचवें भाव में हो रहा है। पांचवें भाव से प्रेम और संतान का विचार किया जाता है। बुध का राशि परिवर्तन होने के कारण जो लोग प्रेम संबंधों मे हैं। उनका अपने प्रेमी के साथ किसी तरह की गलतफहमी बढ़ने के कारण कोई विवाद हो सकता है। इस समय में आपका प्रेमी कुछ चालाक प्रवृति का हो सकता है। इस राशि के जिन लोगो की संतान विद्या अर्जन कर रही है उनके लिए बुध का परिवर्तन काफी अच्छा है।

Tags

Next Story