Mokshda Ekadashi 2022 : मोक्षदा एकादशी कब है, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

Mokshda Ekadashi 2022 : साल 2022 में मार्गशीर्ष मास में शुक्ल पक्ष की एकादशी का व्रत कब किया जाएगा। एकादशी तिथि कब प्रारंभ होगी और कब समाप्त होगी। तो आइए जानते हैं मार्गशीर्ष शुक्ल एकादशी के बारे में सभी आवश्यक बातें...
मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की एकादशी को मोक्षदा एकादशी कहा जाता है। हिन्दू धर्मशास्त्रों में ऐसे प्रमाण मिलते हैं कि इस एकादशी व्रत को नियमपूर्वक करने से मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती है। साथ ही व्रती के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। व्रती को मृत्यु उपरांत भगवान नारायण के श्रीचरणों में स्थान मिलता है और साथ ही जीवन पर्यंत भगवान श्रीहरि का शुभाशीष प्राप्त होता है। वहीं साल 2022 में मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी यानि मोक्षदा एकादशी व्रत 03 दिसंबर 2022, दिन शनिवार को है। वहीं पंचांग भेद के कारण यह व्रत 04 दिसंबर 2022, दिन रविवार को भी रहेगा। वहीं 03 दिसंबर 2022, दिन शनिवार को सभी सनातन धर्म के मानने वाले लोग मोक्षदा एकादशी व्रत का पालन करेंगे।
मोक्षदा एकादशी शुभ मुहूर्त 2022
मोक्षदा एकादशी व्रत तिथि | उदयातिथि के कारण एकादशी व्रत 03 दिसंबर 2022, दिन शनिवार को किया जाएगा। |
एकादशी तिथि प्रारंभ | 03 दिसंबर 2022, सुबह 05:39 बजे |
एकादशी तिथि समाप्त | 04 दिसंबर 2022, सुबह 05:34 बजे |
मोक्षदा एकादशी महत्व
वहीं मोक्षदा एकादशी के दिन ही गीता जयंती भी मनायी जाएगी। कहा जाता है कि, मोक्षदा एकादशी के दिन ही भगवान श्रीकृष्ण ने महाभारत के युद्ध में अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। इसी कारण से मोक्षदा एकादशी का महत्व और भी अधिक बढ़ जाता है। कहा जाता है कि, मोक्षदा एकादशी के दिन गीता पाठ करने से जीवन में आ रहे सभी संकटों का नाश होता है और भगवान श्रीहरि की कृपा प्राप्त होती है।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS