Mokshda Ekadashi 2022 : रेवती और अश्विनी नक्षत्र में मनायी जाएगी गीता जयंती और मोक्षदा एकादशी, देखें इस दिन का पंचांग

Mokshda Ekadashi 2022 : रेवती और अश्विनी नक्षत्र में मनायी जाएगी गीता जयंती और मोक्षदा एकादशी, देखें इस दिन का पंचांग
X
Mokshda Ekadashi 2022 : मोक्षदा एकादशी और गीता जयंती का हिन्दू सनातन धर्म में खास महत्व है। ये दोनों की पर्व मार्गशीर्ष मास में शुक्ल पक्ष की एकादशी के दिन मनाये जाते हैं। वहीं पंचांग के अनुसार आज से हजारों साल पहले महाभारत युद्ध के दौरान कुरूक्षेत्र के मैदान में भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था।

Mokshda Ekadashi 2022 : मोक्षदा एकादशी और गीता जयंती का हिन्दू सनातन धर्म में खास महत्व है। ये दोनों की पर्व मार्गशीर्ष मास में शुक्ल पक्ष की एकादशी के दिन मनाये जाते हैं। वहीं पंचांग के अनुसार आज से हजारों साल पहले महाभारत युद्ध के दौरान कुरूक्षेत्र के मैदान में भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। माना जाता है कि, जिस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का ज्ञान दिया था, वह दिन मार्गशीर्ष मास की एकादशी का दिन ही था और इस दिन को मोक्षदा एकादशी भी कहा जाता है। वहीं पंचांग की माने तो इस बार मोक्षदा एकादशी रेवती और अश्विन नक्षत्र में पड़ रही है। वहीं इस दिन व्यातीपात और वरीयान योग का निर्माण हो रहा है। ज्योतिष में रेवती और अश्विन नक्षत्र और व्यातीपात व वरीयान योग का खास महत्व होता है। तो आइए जानते हैं इस बार मोक्षदा एकादशी और गीता जयंती के दिन पंचांग में कौन-कौन से खास योग बन रहे हैं।

मोक्षदा एकादशी और गीता जयंती पंचांग 2022

विक्रम संवत

2079, राक्षस

शक सम्वत

1944, शुभकृत्

पूर्णिमांत

मार्गशीर्ष

अमांत

मार्गशीर्ष

तिथि

एकादशी

नक्षत्र

रेवती, अश्विनी

योग

व्यातीपात और वरीयान

करण

वणिज, विष्टि और बव

वार

शनिवार

व्रत और त्यौहार

गीता जयंती, मोक्षदा एकादशी व्रत

सूर्योदय

06:56 AM

सूर्यास्त

05:36 PM

चन्द्रोदय

03 दिसंबर, 2:33 PM

चन्द्रास्त

04 दिसंबर 3:14 AM

सूर्य राशि

वृश्चिक

चंद्र राशि

चन्द्रमा 04 दिसम्बर 2022, दिन रविवार को 06:16 AM तक मीन राशि उपरांत मेष राशि पर संचार करेगा।

चन्द्र मास

पूर्णिमांत

मार्गशीर्ष

अमांत

मार्गशीर्ष

शक संवत (राष्ट्रीय कलैण्डर)

मार्गशीर्ष 12, 1944

वैदिक ऋतु

हेमंत

द्रिक ऋतु

हेमंत

गीता जयंती और मोक्षदा एकादशी 2022 शुभ काल

अभिजीत मुहूर्त

11:55 AM से12:37 PM

अमृत काल मुहूर्त

03:49 AM से 05:27 AM

ब्रह्म मुहूर्त

05:20 AM से06:08 AM

गीता जयंती और मोक्षदा एकादशी 2022 अशुभ काल

राहू

09:36 AM से 10:56 AM

यम गण्ड

01:36 PM से 02:56 PM

कुलिक

06:56 AM से 08:16 AM

दुर्मुहूर्त

08:22 AM से 09:04 AM

वर्ज्यम्

03:05 AM से 04:45 AM

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

Tags

Next Story