शरीर के 10 अंगों पर तिल से बनता है धन का योग, आप भी जानें

ज्योतिष के अनुसार शरीर के कुछ ऐसे स्थान हैं जहां पर तिल होना अच्छा और शुभ माना जाता है। मानव शरीर में कई जगह प्राकृतिक तौर पर तिल होते हैं। कई लोगों को शरीर पर ये तिल बहुत अच्छे लगते हैं। और कई लोगों को तिलों के होने या ना होने से कोई फर्क नहीं पड़ता है। वैसे भी व्यक्ति के शरीर पर तिल किस स्थान पर हैं, ज्योतिष के अनुसार यह बहुत महत्वपूर्ण होता है। वैसे तो शरीर के अलग-अलग स्थान पर तिल होने का मतलब शास्त्रों में बताया गया है। किन्तु उनमें से कुछ स्थान ऐसे होते हैं जहां पर तिल होना व्यक्ति के लिए अति शुभ माना जाता है। तो आइए आप भी जानें कि शरीर पर कौन से हैं वे स्थान जहां पर तिल होना बहुत शुभ माना जाता है।
1. पहला मुख्य स्थान हमारे चेहरे पर होठों के नीचे का हिस्सा जिसे हम ठोड़ी कहते हैं, ठोड़ी पर तिल होना बहुत शुभ संकेत होता है। शास्त्रों के अनुसार जिन लोगों के ठोड़ी पर तिल होता है उनके सदैव बिगड़े कार्य बनते हैं। ऐसे लोगों की आर्थिक स्थिति भी अच्छी पायी जाती है। यदि किसी पुरुष के ठोड़ी पर तिल हो तो ऐसा व्यक्ति पैसा कमाने का जूनुनी पाया जाता है। वहीं जिन महिलाओं की ठोड़ी पर तिल होता है उन्हें अन्य महिलाओं से ज्यादा सजना-संवरना पसंद होता है। ठोड़ी पर तिल होने से व्यक्ति को कम मेहनत में अच्छे परिणाम देखने को मिलते हैं। और व्यक्ति कम प्रयासों में ही अच्छे मुकाम हासिल कर लेता है।
2. शास्त्रों के अनुसार व्यक्ति की नाक पर तिल होना भी बहुत शुभ माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार जिन लोगों की नाक पर तिल होता है वे लोग मन के साफ होते हैं। ऐसे लोग स्वाभिमानी होते हैं और स्वयं के कार्य पर विश्वास रखते हैं। और ऐसे व्यक्ति स्वयं की मेहनत के दम पर ही जीवन में आगे बढ़ते हैं। जिन लोगों की नाक पर तिल होता है उन्हें जीवन में ग्रोथ जरुर मिलती है। शास्त्रों के अनुसार जिनकी नाक पर तिल होता है उन्हें जीवन के 32 वर्ष बाद सफलता मिलने लगती है। ये लोग मेहनत से अधिक वाणी से धन अर्जित करने वाले पाए जाते हैं। ऐसे लोग नौकरी करें या कारोबार इनके जीवन में शुभ परिणाम ही देखने को मिलते हैं।
3. व्यक्ति की पीठ पर तिल का होना भी शुभ माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार ऐसे व्यक्ति घूमने-फिरने के शौकीन होते हैं। और ऐसे व्यक्ति बहुत ही रोमांटिक मिजाज के होते हैं। ऐसे लोग दूसरों को भी खुश रखने का प्रयास करते हैं। ऐसे लोग अपने परिवार की केयर करने वाले होते हैं और जीवन की कम उम्र में ही श्रेष्ठ मुकाम हासिल कर लेते हैं।
4. हथेली में तिल का होना भी बहुत शुभ माना जाता है। इसमें शुभता का प्रभाव जब अधिक देखा जा सकता है जब पुरुष के दाहिने हाथ में और महिला के बांये हाथ में तिल हो। और तिल पर सोने पर सुहागा तब लग जाता है जब आप मुट्ठी बंद करें तो तिल आपकी मुट्ठी में बंद हो जाए। ऐसे व्यक्तियों को बहुत लकी माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार ऐसे व्यक्ति जीवन में सभी भौतिक सुखों का आनंद प्राप्त करते हैं। जीवन में सभी कार्य इनके बड़ी ही आसानी से हो जाते हैं।
5. शास्त्रों के अनुसार जिन लोगों के पैर के अंगुठे पर तिल होता है वह तिल भी बहुत शुभ माना जाता है। ऐसे व्यक्ति को समाज और परिवार में सम्मान मिलता है। ये लोग खुशमिजाज होने के साथ-साथ घूमने-फिरने के भी शौकीन होते हैं। इनका थोड़े-थोड़े समय में ही घूमने का मन करता रहता है। ऐसे लोग खूब पैसा कमाते हैं किन्तु सेविंग ना करके अपनी मौजमस्ती में ही ज्यादा पैसा उड़ा देते हैं। जिन महिलाओं के पैर के अंगुठे पर तिल होता है वे महिलाएं स्वयं के रखरखाव में अधिक पैसा खर्च करती हैं।
6. नाभि के ऊपरी हिस्से पर तिल होना व्यक्ति को खाने-पीने का शौकीन बनाता है। किन्तु यदि नाभि के अंदर या नाभि के आसपास किसी व्यक्ति के तिल होता है तो ऐसा व्यक्ति धन-संपत्ति प्राप्त करता है। ऐसे व्यक्तियों को जीवन में श्रेष्ठ मुकाम हासिल होते हैं। और ऐसे व्यक्ति धन-धान्य से संपन्न रहते हैं।
7. व्यक्ति के हाथ की अनामिका अंगुली पर तिल का होना भी बहुत शुभ माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार ऐसा व्यक्ति धनवान और यशस्वी होता है। अनामिका पर तिल होने से व्यक्ति कलावान होता है और अपनी कला और बुद्धि के बल पर वह धन अर्जित करता है। ऐसे व्यक्ति अपनी जुबान के पक्के होते हैं। और इसी गुण के आधार पर यश, मान और प्रतिष्ठा प्राप्त करते हैं। इन लोगों को जीवन में शीघ्रता से सफलता प्राप्त हो जाती है।
8. जिस व्यक्ति के नाभि के थोड़ा नीचे तिल होता है शास्त्रों के अनुसार ऐसे व्यक्ति को बहुत शुभ माना जाता है। ऐसे व्यक्तियों के पास कभी धन की कमी नहीं होती है। इनकी जीवनशैली भले ही साधारण क्यों न हो, लेकिन समय आने पर बड़े से बड़े कार्यों को अपनी एकत्रित धन-संपत्ति से पूर्ण कर लेते हैं। ये लोग पेट के कच्चे नहीं होते हैं। अर्थात इन पर आप विश्वास कर अपनी कैसी भी बात इन्हें बता सकते हैं।
9. पुरुषों के दाहिने हाथ की तर्जनी अंगुली और महिलाओं के बांये हाथ की तर्जनी अंगुली पर भी तिल होना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसे लोग जीवन में परिपूर्ण उन्नति करते हैं। ऐसे व्यक्ति अपने कर्म के आधार पर धन अर्जित करते हैं। और जीवन में भौतिक सुखों को प्राप्त करते हैं। किन्तु ऐसे लोगों के गुप्त और उजागर शत्रु भी बहुत होते हैं। इन लोगों को जीवन में कई बार शत्रुओं का सामना करना पड़ता है।
10. जिन लोगों के दोनों आंखों के मध्य यानि बिंदी लगाने के स्थान पर तिल होता है ऐसे तिल बहुत ही अधिक शुभ माने जाते हैं। ऐसे व्यक्ति का विवाह के पश्चात भाग्योदय होता है। ऐसा व्यक्ति अपने दांपत्य जीवन को बड़े ही आनन्दपूर्वक जीता है। ऐसे व्यक्ति के जीवन में धन-धान्य और भौतिक सुखों की परिपूर्णता बनी रहती है। ये लोग स्वयं के दम पर अपनी मंजिल तक पहुंच जाते हैं। और ऐसे लोगों की मेहनत में इनका भाग्य भी साथ देता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS