Monday Remedies: भोले नाथ को करना है प्रसन्न तो सोमवार के दिन करें ये 3 आसान उपाय, मनचाहे फल की होगी प्राप्ति

Monday Remedies: भोले नाथ को करना है प्रसन्न तो सोमवार के दिन करें ये 3 आसान उपाय, मनचाहे फल की होगी प्राप्ति
X
सोमवार को भगवान भोलेनाथ का दिन माना जाता है। इस दिन प्रात: काल ब्रह्म मुहूर्त में स्नान कर भगवान की पूजा करनी चाहिए।

सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ का माना जाता है। वैसे तो शंकर जी की पूजा प्रतिदिन की जाती है, लेकिन माना जाता है कि सोमवार के दिन भोलेनाथ की पूजा करने से भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है। शास्त्रों के अनुसार सोमवार का व्रत करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है। पुराणों में भगवान भोलेनाथजी को बहुत ही भोला बताया गया है। ऐसी मान्यता है कि अपने भक्तों की सेवा से भगवान बहुत जल्दी प्रसन्न होते हैं। भोपाल के रहने वाले ज्योतिषी और पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा आइए जानते हैं कि सोमवार के दिन कौन से उपाय करने चाहिए जिससे भगवान शिव की कृपा प्राप्त हो सके।

1. सोमवार के दिन दान करने से भगवान भोले अति प्रसन्न होते हैं। मान्यता है कि इस दिन दूध, चीनी, सफेद वस्त्र और दही का दान किसी जरूरतमंद को करना चाहिए। इस उपाय से भोलेनाथ अपने भक्तों पर प्रसन्न होते हैं और मनवांछित वरदान देते हैं।

2. भगवान शिव को बेलपत्र अत्यंत प्रिय है। सोमवार के दिन भोलेनाथ को बेलपत्र, ओक, गंगाजल, चंदन और अक्षत अर्पित करना चाहिए। इससे महादेव प्रसन्न होते हैं और वरदान देते हैं।

3. सोमवार के दिन भगवान शिव को घी-खांड और आटा चढ़ाएं। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, अगर आप अपने घर में सुख-शांति और समृद्धि लाना चाहते हैं तो हर सोमवार को भगवान शिव को घी, शक्कर और गेहूं का आटा चढ़ाएं। इसके बाद उनकी आरती करें। इस उपाय से आपके घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहेगी। इससे भगवान भोले की कृपा प्राप्त होगी। शिव-रक्षा स्तोत्र का पाठ करें। ऐसा करने से आपको लाभ होगा। इससे आप मानसिक रूप से मजबूत बनेंगे।

सोमवार के दिन जरूर पढ़ें शिव चालीसा

शिव मंत्र



Tags

Next Story