Vastu Shastra Tips: घर में इस पौधे को लगाने से धन से लेकर सेहत को होता है गजब का फायदा, जानिए कौन सी दिशा रहती है सबसे शुभ?

घर की शोभा बढ़ाने के लिए ज्यादातर लोग अपने घर में पौधे लगते हैं। जिससे घर में सकारात्मकता ऊर्जा का वास हो और हवा शुद्ध हो। घर में लगाए जाने वाले पौधों में से एक पौधा मनी प्लान भी है। इसे ज्यादातर लोग अपने घरों में लगाते हैं। गोल्डन पोथोस के नाम से भी मनी प्लांट को जाना जाता है। ये सबसे ज्यादा लोकप्रिय हाउस प्लांट माना जाता है। वास्तु और फेंगशुई शास्त्र में मनी प्लांट को लेकर कई बातें बताई गई है। इसमें आर्थिक समस्याओं को दूर करने से लेकर बीमारियों से छुटकारा पाने तक के फायदे बताए गए हैं, आइए आपको मनी प्लांट से जीवन में होने वाले फायदों के बारे में बताते हैं...
घर में मनी प्लांट को लगाने से होते ये 5 लाभ
शुद्ध वायु- मनी प्लांट घर में वायु को शुद्ध करने के काम आता है। ये पौधा कार्बन मोनोऑक्साइड जैसी जहरीली गैसों को भी दूर करने के काम करता है।
चिंता और तनाव को करें दूर- घर में सकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए भी मनी प्लांट काम आता है। इससे चिंता और तनाव मुक्त हो सकते हैं।
स्वास्थ्य लाभ- घर के सदस्यों को बीमारी से दूर रखने के लिए वाईफाई राऊटर के पास मनी प्लांट रखें। इससे दिल की बीमारी से भी बचाव हो सकता है।
रिश्तों में मधुरता- घर में मनी प्लांट रखने से रिश्तों में मधुरता आती है। परिवार में आपसी प्यार बढ़ता है। साथ ही घर में खुशी का माहौल रहता है।
वैवाहिक समस्याएं दूर- घर में मनी प्लांट के होने से वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है। इसके अलावा शादी की समस्याओं से भी छुटकारा पाया जा सकता है।
इस दिशा में रखें मनी प्लांट
मनी प्लांट को घर में रखने से कई फायदे होते हैं। इससे धन संबंधित लाभ भी होते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपको भी मनी प्लांट से लाभ हो तो इसे अपने घर के अंदर दक्षिण-पूर्व दिशा में रखें।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS