Monthly Horoscope October 2020 : अक्टूबर 2020 राशिफल, जानिए इस महीने में सभी 12 राशियों के जातको का हाल

Monthly  Horoscope October 2020 : अक्टूबर 2020 राशिफल, जानिए इस महीने में सभी 12 राशियों के जातको का हाल
X
Monthly Horoscope October 2020 : हिंदू धर्म के लोगों के लिए अक्टूबर का महीना बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। क्योंकि इस महीने में कई व्रत और त्योहार आते हैं।लेकिन इस महीने में कैसा रहेगा सभी 12 राशियों के जातको का हाल आइए जानते हैं अक्टूबर 2020 का राशिफल।

Monthly Horoscope October 2020 : अक्टूबर 2020 में कई बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होने वाला है। ऐसे में इन ग्रहों का आपकी राशि पर क्या असर होगा। कैसा होगा इन ग्रहों का आपके वैवाहिक जीवन, प्रेम जीवन,स्वास्थय और कार्यक्षेत्र पर असर। अक्टूबर का यह महीना कैसा रहेगा आपकी राशि के लिए आइए जानते हैं अक्टूबर 2020 का राशिफल।


अक्टूबर 2020 मेष राशिफल (October 2020 Aries Horoscope)

अगर आप किसी से प्रेम करते हैं तो इस महिने आपका प्रेम परवान चढ़ सकता है । किसी से अपने प्यार का इजहार करना चाहते हैं तो आपके लिए यह समय शुभ है। इस महिने आपका प्रेम शादी के मुकाम तक पहुंच सकता है। लेकिन इस समय में आपको अपने पिता की सेहत की और विशेष ध्यान देना चाहिए। अगर उन्हें दिल या सांस की बिमारी है तो उनका उचित ईलाज कराएं और किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें। डॉक्टर की सलाह अवश्य मानें। इस महिने आपकी अपने किसी पुराने मित्र से भी मुलाकात हो सकती है।


अक्टूबर 2020 वृषभ राशिफल (October 2020 Taurus Horoscope)

इस महिने में आपको आर्थिक लाभ के अच्छे योग बन सकते हैं। आपको इस समय में कई जगहों से आय के स्रोत बन सकते है। नौकरी में आपकी सैलरी बढ़ सकती है। वहीं दूसरी और आपको अपने ससुराल पक्ष से भी लाभ प्राप्त हो सकता है। ससुराल से इस समय आपको कोई प्रॉपर्टी भी मिल सकती है। वहीं दूसरी और अगर आपका कोई प्रॉपर्टी केस चल रहा है तो उसका फैसला भी आपके पक्ष में आ सकता है। यह समय आपके लिए काफी उपयुक्त है। इसलिए इस समय का विशेष लाभ लें।


अक्टूबर 2020 मिथुन राशिफल (October 2020 Gemini Horoscope)

अक्टूबर के इस महिने में आपको संतान संबंधी परेशानियों को सामना करना पड़ सकता है। बच्चों की तरफ आपको विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। आपके बच्चे को इस समय मानसिक तनाव रह सकता है। यह तनाव पढ़ाई के बोझ की वजह से या फिर स्वास्थय की खराबी की वजह से हो सकता है। इसलिए आपको अपने बच्चों से बात करके इस समस्या का हल निकलना चाहिए। अगर वह छोटा है तो आपको उसका डॉक्टर से चैकअप जरूर कराना चाहिए। आप इस समय अपने बच्चों को अधिक से अधिक खुश रखने का प्रयास करें।


अक्टूबर 2020 कर्क राशिफल (October 2020 Cancer Horoscope)

कर्क राशि की महिलाएं इस महिने अपने घर को सजाने और संवारने पर ज्यादा ध्यान देंगी। जिसके लिए वह अधिक खर्च भी कर सकती हैं। इस राशि की महिलाएं घर को अच्छी तरह से सजाने में वैसे भी कुशल होती हैं। इस समय कर्क राशि की महिलाएं अपनी संतान की पढ़ाई को लेकर काफी चिंतित रह सकती है। बच्चों के साथ पढ़ाई को लेकर वह थोड़ी कठोर भी हो सकती है। लेकिन बच्चों को उनका यह व्यवहार बिल्कुल भी पसंद नही आएगा और वह उनसे नाराज भी हो सकते हैं। इसलिए आपको बच्चों को प्यार से समझाना चाहिए।


अक्टूबर 2020 सिंह राशिफल (October 2020 Leo Horoscope)

अक्टूबर का यह महीना आपके लिए काफी चुनौती पूर्ण रहेगा। इस समय आप पर काम का बोझ ज्यादा बढ़ने वाला आप जिस जगह पर काम करते हैं। वहां पर आपको नई- नई जिम्मादारियां मिलने वाला है। इन जिम्मादारियों को निभाने की वजह से आप अवसाद और थकान को महसूस कर सकते हैं। इस समय आपका स्वाभाव थोड़ा चिड़चिड़ा हो सकता है। जिसकी वजह से आपका क्रोध भी बढ़ेगा और आप छोटी- छोटी बातों पर गुस्सा भी करने लगगें। आपको इस समय में ध्यान और अपनी पसंद का म्यूजिक अवश्य सुनाना चाहिए।जिससे आपको शांति मिले।


अक्टूबर 2020 कन्या राशिफल (October 2020 Virgo Horoscope)

इस महीने किए गए आपके निवेश भी आपको काफी लाभ दे सकते हैं। महीने के मध्य में लेन-देन से जुड़े मामलों में सतर्कता बरतें। इस महीने आपका अपने पिता के साथ जमीन जायदाद के मामलों को लेकर मतभेद हो सकता है। कन्या राशि के जो जातक नौकरी करते हैं उन्हें महीने की शुरूआत में नौकरी के मामलों में सतर्कता बरतनी चाहिए। आपको अपने दुश्मनों से परेशानी हो सकती है। लेकिन महीने के अंत में आपका प्रमोशन हो सकता है। इसलिए समय की उपयोगिता को समझते हुए ही कोई फैसला लें।


अक्टूबर 2020 तुला राशिफल (October 2020 Libra Horoscope)

इस महीने में आपका धार्मिक कार्यों में अत्याधिक रुझान होगा। अगर आप किसी तीर्थ स्थान पर जाना चाहते हैं तो इस महीने आप तीर्थ स्थान पर जा सकते हैं। इस महीने में आपकी पुरानी सभी परेशानियां खत्म हो सकती है। लेकिन आपको इस समय में कुछ नई चुनौतियों का सामना भी करना पड़ सकता है। जिसके लिए आपको खुद को परिस्थितियों के अनुसार ढालने की आवश्यकता है। इस महीने आपको वाहन चलाते हुए भी सावधानी बरतनी होगी। क्योंकि इस समय में आपका एक्सीडेंट होने की पूरी संभावना है।


अक्टूबर 2020 वृश्चिक राशिफल (October 2020 Scorpio Horoscope)

वृश्चिक राशि वाले जातकों की आर्थिक स्थिति की बात करें तो महीने की शुरूआत में आप ही आप काफी धन संचय कर पाएंगे। जिसकी वजह से आप अपने परिवार पर भी पैसा खर्च कर पाएंगे। महीने का मध्य भाग आर्थिक स्थिति के लिए सबसे अच्छा रहेगा।वृश्चिक राशि के लोग जो नौकरी करते हैं। उन्हें सफलता मिलेगी। इस महीने वैसे तो भाग्य आपका साथ देगा लेकिन इसके बावजूद भी कार्यक्षेत्र में आप असंतुष्ट रहेंगे क्योंकि जितनी आप मेहनत करेंगे।प्रेम संबंध की बात करें तो इस महीने आपकी लाइफ में कोई नया व्यक्ति आ सकता है।


अक्टूबर 2020 धनु राशिफल (October 2020 Sagittarius Horoscope)

धनु राशि के जातकों के इस महिने में नए संबंध स्थापित हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भी आपको नए - नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आपके कार्यों में इस समय विलंब हो सकता है। जिसकी वजह से आपकी चिंताएं भी बढ़ सकती है। इस समय आप अपने आपको थोड़ा आलसी महसूस करेंगे। आप अपने काम में भी लापरवाही करेंगे। जिसकी वजह से आपको अपने बॉस की डांट भी खानी पड़ सकती है। आप इस समय मानसिक रूप से अस्थिर रहेंगे। आपका पेट भी इस समय में खराब हो सकता है।


अक्टूबर 2020 मकर राशि के उपाय (October 2020 Capricorn Horoscope)

अगर आपका किसी विदेशी कंपनी से कोई लिंक है तो इस समय में आपको लाभ हो सकता है। धन में के मामलों में इस समय आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है। इस महिने के मध्य में आपको कुछ चुनौतियां का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन उन चुनौतियों को पार करने के बाद आपको सफलता भी प्राप्त होगी। परिवार के कुछ लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। इसलिए परिवार को समय अवश्य दें। परिवार की महत्वता को समझे काम के साथ - साथ परिवार को भी समय दें।


अक्टूबर 2020 कुंभ राशि के उपाय (October 2020 Aquarius Horoscope)

अक्टुबर के इस महिने में अगर आपकी शादी की सालगिराह आती है तो आपका साथी आपको कुछ सोने की चीज गिफ्ट कर सकता है। जिसे देखकर आप काफी प्रसन्न भी होंगे। इस राशि के लोगों को अपने बच्चों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। इस समय में आपके बच्चे किसी बुरी संगत में पड़ सकते हैं। जिसकी वजह से आप और आपके बच्चों के बीच में तनाव की स्थिति उत्पन्न होगी। बच्चों की बुरी संगत से बचाने के लिए उन्हें प्यार समझाएं उन पर क्रोध न करें नहीं तो स्थिति आपके हाथ से निकल सकती है।


अक्टूबर 2020 मीन राशि के उपाय (October 2020 Pisces Horoscope)

मीन राशि के जो लोग अभी तक सिंगल है। वह किसी शादी समारोह में अपने भावी जीवनसाथी से मिल सकते हैं। वहीं दूसरी और जो लोग विवाह के योग्य हैं और उन्हें अभी तक कोई अच्छा रिश्ता नहीं मिला है तो इस महीने में उनकी यह इच्छा पूरी हो सकती है। उन्हें न केवल एक अच्छा रिश्ता मिलेगा बल्कि एक योग्य जीवनसाथी प्राप्त होगा जो उनका पूरा ख्याल रखेगा और विपरित परिस्थितियों में उनका साथ भी देगा। इस महीने में शुक्र की स्थिति आपके लिए काफी अच्छी है इसलिए अगर आप कोई वाहन आदि खरीदना चाहते हैं तो खरीद सकते हैं।

Tags

Next Story