मोर पंख के चमत्कारी उपाय, आप भी जानें

मोर पंख के चमत्कारी उपाय, आप भी जानें
X
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मोर पंख को बहुत ही शुभ माना जाता है। भगवान श्रीकृष्ण हमेशा मोर पंख को अपने सिर पर धारण करते हैं। मोर पंख को घर में रखने के कई फायदे हैं। मोर पंख से कई प्रकार के उपाय किए जाते हैं। जिनके जरिये कई समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है। तो आइए आप भी जानें मोर पंख के कुछ चमत्कारी उपायों के बारे में जरुरी बातें।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मोर पंख को बहुत ही शुभ माना जाता है। भगवान श्रीकृष्ण हमेशा मोर पंख को अपने सिर पर धारण करते हैं। मोर पंख को घर में रखने के कई फायदे हैं। मोर पंख से कई प्रकार के उपाय किए जाते हैं। जिनके जरिये कई समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है। तो आइए आप भी जानें मोर पंख के कुछ चमत्कारी उपायों के बारे में जरुरी बातें।

1. तकिये के नीचे मोर पंख रखें

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तकिये के कवर या तकिये के नीचे एक मोर पंख रखकर सोने से विद्या लाभ की प्राप्ति होती है। तकिये में मोर पंख रखने के लिए मोर पंख को आप थोड़ा सा काट लें। मोर पंख को तकिये में रखकर सोने से व्यक्ति को कामयाबी मिलती है। इस उपाय को करने वाले व्यक्ति के पास अचानक से धन कहीं से आने लगता है। और ऐसा व्यक्ति धरे-धीरे मालामाल हो जाता है। मोर पंख को तकिये के नीचे रखकर सोने से घर-परिवार के लोगों पर पॉजेटिव इफेक्ट पड़ते हैं। और ऐसे लोगों को बुरे सपने भी नहीं आते हैं।

2.बैठने के स्थान पर मोर पंख रखें

करोड़पति बनने के लिए ज्योतिष के अनुसार जहां पर पूरा परिवार एक साथ बैठता हो, वहां पर मोर पंख रखने से व्यक्ति धीरे-धीरे करोड़पति हो जाता है। मोर पंख के नियमित दर्शन करने से परिवार में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। धीरे-धीरे घर का हर एक सदस्य कामयाब हो जाता है।

3. पति-पत्नी में कभी नहीं होता तनाव

दो मोर पंख के जोड़े को पति-पत्नी के कमरे में पूरब-पश्चिम दिशा में लगाने से दंपति के बीच प्रेम और बढ़ जाता है। पति-पत्नी के बीच लड़ाई-झगड़े कभी नहीं होते हैं। पति का पराई स्त्री से संबंध भी नहीं रहता है, उसी केवल अपनी ही पत्नी में आसक्ति रहती है। इससे दोनों के रिश्ते मजबूत होते चले जाते हैं।

4.पूजा स्थल पर मोर पंख रखें

जहां पर देवी-देवताओं का पूजन होता है, वह घर कभी गरीब हो ही नहीं सकता है। ऐसे घर में हमेशा धन कही ना कही से आता ही रहता है। प्रत्येक व्यक्ति को घर के बने मंदिर में एक मोर पंख जरुर रखना चाहिए। इससे व्यक्ति मालामाल हो जाता है। और उस व्यक्ति के कामयाबी के दरवाजे खुल जाते हैं।

5.मुख्य द्वार पर लगाएं मोर पंख

अगर आप चाहते हैं कि महालक्ष्मी आपके पास दौड़ी-दौड़ी चली आएं तो एक मोर पंख घर के मुख्य द्वार पर जरुर लगा दें। और आप उस मोर पंख को नीचे से काट भी सकते हैं। उस मोर पंख को आप फोटो फ्रेम भी करा सकते हैं। ज्योतिष के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर मोर पंख लगाने से पैसा चुंबक की तरह दौड़ा चला आता है। दुकान में भी आप मोर पंख लगा सकते हैं। ऐसा करने से काम काज बहुत अच्छे से चलने लगता है। वैसे तो माता लक्ष्मी का साथ हर किसी को नहीं मिलता है। लेकिन ज्योतिष के कुछ उपाय और अपनी श्रद्धा, विश्वास और मेहनत के दम पर व्यक्ति कहीं से कहीं यानि फर्श से अर्श पर पहुंच जाता है।

Tags

Next Story