Mor Pankh ke Upay: धन की समस्या हो या पढ़ाई में न लगता हो मन, मोर पंख के ये 4 उपाय हैं काफी फायदेमंद!

Mor Pankh ke Upay: धन की समस्या हो या पढ़ाई में न लगता हो मन, मोर पंख के ये 4 उपाय हैं काफी फायदेमंद!
X
mor ke pankh ke upay: वास्तु शास्त्र की मानें तो इस पंख का घर में होना कई तरह से वास्तु दोष को दूर करता है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं...

वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में मोर के पंख (mor ke pankh ke upay) का काफी महत्व बताया गया है। ऐसा कहा गया है कि प्रचीन काल में मोर के पंख (Peacock Feature) की मदद से शरीर से विष को दूर किया जा सकता था। इसका इस्तेमाल औषधि के तौर पर किया जाता था। घर और मंदिर में मोर का पंख रखना सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। वास्तु शास्त्र (Vastu Tips in Hindi) की मानें तो इस पंख का घर में होना कई तरह से वास्तु दोष (Vastu Dosh Dur Karne Ke Uo) को दूर करता है। आज हम आपको वास्तु शास्त्र में बताए गए मोर पंख के उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, आइए आपको इसके बारे में बताते हैं...

मोर पंख के उपाय

आर्थिक तंगी को करे दूर- अपने घर की तिजोरी को दक्षिण-पूर्व के कोने में रखें। इसमें एक मोर का पंख भी रख दें। इस उपाय से आपकी आर्थिक समस्याएं दूर हो सकती हैं। आपके धन संबंधित रुके कार्य या फिर रुका हुआ पैसा मिल सकता है।

सुखी दांपत्य जीवन- घर में पति-पत्नी के बीच लड़ाई-झगड़े होने से मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं। शादीशुदा जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है तो आप मोर के पंख का उपाय कर सकते हैं। इसके लिए अपने बैडरूम के पूर्व या उत्तर दिशा की दीवार पर 2 मोर पंख एक साथ लगा दें। इस उपाय से पति-पत्नियों के रिश्ते में मधुरता आएगी और खुशहाल जिंदगी गुजरेगी।

घर की नकारात्मकता करें दूर- वास्तु शास्त्र में घर की नकारात्मकता को दूर करने के लिए भी उपाय बताए गए हैं। इसके लिए आप अपने घर के बैडरूम में पश्चिम दीवार पर मोर का पंख लगा सकते हैं। इस उपाय को करने पर घर की सभी समस्याएं भी दूर हो सकती हैं।

किताब या डायरी में रखें मोर पंख- अगर आपका या आपके बच्चे का मन पढ़ाई में नहीं लगता है तो इसके लिए भी आप मोर पंख का उपाय कर सकते हैं। इसके लिए अपने मेज पर 7 मोर के पंख को रख दें। इसके अलावा अपनी किताब और डायरी में एक मोर का पंख भी रख दें।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story