हरियाणा में ये हैं घूमने के ऐतिहासिक स्थल, जानें इसके पीछे की पौराणिक कथाएं

Haryana Religious Places: भारत देश अपने धार्मिक, रीति-रिवाज, संस्कृति परंपरा, पुराने इतिहास आदि के लिए जाना जाता है। आज भी भारत में ऐसी कई जगह है जिसका अपना अलग-अलग इतिहास और पौराणिक महत्व है। भारत के बड़े से बड़े और छोटे से राज्यों का अपना-अपना इतिहास है। आज हम बात करने वाले हैं भारत के एक ऐसा राज्य जो प्राचीन काल से ही सांस्कृतिक और ऐतिहासिक द्वारा मान्यता प्राप्त हैं। हरियाणा राज्य भारतीय संस्कृति और सभ्यता की धुरी रहा है। सनातन धर्म के अनुसार मनु संसार के प्रथम योगी पुरुष थे। उनके अनुसार हरियाणा का अस्तित्व देवताओं के द्वारा हुआ था। हरियाणा का नाम ब्रह्मवर्त, आर्यावर्त और ब्रह्मोपदेश के नाम से जाना जाता था। इस राज्य को ब्रह्मा की उत्तरवेदी के नाम से भी जाना जाता हैं। इस खबर में आज हरियाणा के कुछ ऐसे शहर के बारे में जानने वाले है जो पौराणिक काल और आधुनिक काल में चर्चित हैं।
1. मोरनी हिल्स:- मोरनी हिल्स हरियाणा के खुबसूरत शहर में से एक हैष यहा बहुत ही प्रमुख आकर्षण जगह हैं। जो निम्न हैं।
क. कैक्टस गार्डन:- मोरनी हिल्स के पास पचंकुला में घूमने के लिए एक आकर्षक और मनमोहक जगहों में से एक हैं यह गार्डन भारत का सबसे बडा उद्यान है जिसमें कैक्टस के पौधों और अन्य प्रजातियों की एक अलग ही विविधता है।
ख. मनसा देवी मंदिर:- मनसा देवी मंदिर का स्थापना 1851 में किया गया था। यह मंदिर इसलिए प्रसिद्ध है क्योकी कहा गया है कि इस मंदिर में मांगी गई सारी मनोकामना पूर्ण हो जाती हैं
2. कुरुक्षेत्र:- कुरुक्षेत्र हरियाणा का ऐतिहासिक शहर है। इस शहर नाम महाभारत में पांडवों और कौरवों के पूर्वज राजा कुरु के नाम पर कुरुक्षेत्र का नाम पर रखा गया था। राजा कुरु धर्म के मामले में धर्मात्मा थे। वे सत्य, दया, तपस्या, यग, क्षमा, दान और ब्रह्मचारी थे। उनकी भक्ति और निश्चय से प्रसन होकर इनके नाम पर भगवान विष्णु ने वरदान के रूप में कुरुक्षेत्र का नाम दिया था। यह घूमने का स्थान बहुत ही खास है।
क. ब्रह्मसरोवर:- यह आकर्षण ब्रहासरोवर अत्यन्त ही दर्शनीय सुरम्य झील है। यह झील मंदिरों से घिरा हुआ है। यहां भक्तों का आना जाना लगा रहता है।
ख. भीष्म कुंड:- भीष्म कुंड कुरुक्षेत्र का प्रमुख प्रसिद्ध पर्यटक स्थल में से एक माना जाता है। कहा जाता हैं कि ये झील महाभारत काल से संबंधित है। यहां भीष्म पितामह बाणों की शय्या पर लेटे थे। भीष्म की प्यास बुझाने के लिए अर्जुन ने तीर चलाकर इस झील को प्रकट कर भीष्म की प्यास बुझाई थी।
3. करनाल:- 'राइस बाउल ऑफ इंडिया' के नाम से प्रसिद्ध करनाल हरियाणा के प्रमुख शहरों में से एक है। इस शहर का नाम पौराणिक कथाओं के अनुसार "कर्ण" के नाम पर करनाल रखा गया है। इस प्रसिद्ध जगह पर घुमने के लिए कई स्थल हैं लेकिन ये प्रमुख है...
क. कर्ण झील:- कर्ण झील करनाल के प्रसिद्ध पर्यटकों में एक है। जहां पर लोग हमेशा पिकनिक मनाने के लिए आते रहते हैं। यह झील नौका विहार और झूले आदि के लिए प्रसिद्ध है।
ख. दुर्गा भवानी मंदिर:- करनाल के प्रसिद्ध मंदिरों में एक दुर्गा भवानी मंदिर है। यहां के स्थानीय लोग माता की पूजा श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ करती हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS